फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहडोल: किराये के विवाद में ट्रैवल्स संचालक और बेटे पर मारपीट का आरोप, महिलाओं को भी पीटा, दो घायल

Fri, 06 Nov 2026 11:07 AM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

प्रयागराज से लौट रहे परिवार के साथ बस के किराये की रकम को लेकर विवाद और मारपीट का मामला सामने आया है। ट्रैवल्स संचालक और उसके बेटे पर महिलाओं से भी मारपीट करने का आरोप है। दो महिलाएं भी घायल हुई हैं। 
विज्ञापन
मारपीट के बीच पहुंची पुलिस।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज से परिवार के साथ लौट रहे कोतमा निवासी एक युवक और उसके परिजनों के साथ रास्ते में मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि किराये और अतिरिक्त रकम की मांग को लेकर निजी ट्रैवल्स के संचालक और उसके बेटे ने महिलाओं के साथ भी मारपीट की। घटना में दो महिलाओं को चोटें आई हैं। शिकायत पर सोहागपुर पुलिस ने ट्रैवल्स संचालक सुनील लांबा उर्फ बाबी और उसके बेटे प्रथम लांबा के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार कोतमा निवासी कार्तिकेय बाजपेयी (20) अपने मामा के निधन के बाद उनका शव बाबी ट्रैवल्स की गाड़ी क्रमांक सीजी 10 बीएच 7820 से प्रयागराज ले गए थे। वाहन में उनकी मां अनीता बाजपेयी, मौसी ममता शुक्ला, नानी सहित परिवार की अन्य महिलाएं भी सवार थीं। कार्तिकेय के मुताबिक प्रयागराज से वापस लौटने के लिए पहले किराया तय नहीं हुआ था। इसके बावजूद ट्रैवल्स संचालक ने पहले 16 हजार रुपये लिए। बाद में दोबारा रकम की मांग की और 2500 रुपये का डीजल भी डलवाया।

ये भी पढ़ें: भोपाल: घर में केयरटेकर रखने से पहले कराना होगा पुलिस वेरिफिकेशन, एजेंसियों की मनमानी पर भी लगेगी लगाम
विज्ञापन


शहडोल पहुंचने के बाद बढ़ा विवाद
परिजनों का आरोप है कि शहडोल पहुंचने के बाद चालक ने अतिरिक्त रकम की मांग शुरू कर दी। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया। रीवा होटल के पास सुबह कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि ट्रैवल्स संचालक के बेटे ने अचानक वाहन आगे बढ़ा दिया, जिससे उसमें सवार एक महिला नीचे गिर गई। इसके बाद महिलाओं के साथ मारपीट की गई। घटना के चलते सड़क पर भी जाम की स्थिति बन गई।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर सोहागपुर थाना प्रभारी संजय जायसवाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल पर ही शिकायत लेकर एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया पूरी की। पुलिस का कहना है कि मामले में बाबी ट्रैवल्स संचालक सुनील लांबा और उसके बेटे प्रथम लांबा के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें