फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News : बाणसागर में हाथियों का तांडव, शहडोल-रीवा मार्ग रहा बंद; तोड़फोड़ के बाद ग्रामीणों में गुस्सा

Tue, 16 Sep 2025 01:54 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

Elephants Terror In Shahdol : थाना प्रभारी सुभाष दुबे ने बताया कि वन विभाग की सूचना के बाद हम अपनी टीम के साथ समधिन नदी के पास पहुंचे थे। जहां बेबी एलीफेंट के साथ एक हाथी शहडोल रीवा मार्ग पर खड़ा था, हमने मार्ग को बंद करवाया था ।
विज्ञापन
शहडोल रीवा मार्ग पर हाथी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहडोल के बाणसागर क्षेत्र में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार रात करीब 8 बजे एक हाथी अपने बच्चे (बेबी एलीफेंट) के साथ शहडोल-रीवा मार्ग पर आ गया। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम ने तुरंत मार्ग को बंद करवा दिया। हाथियों की निगरानी के लिए वन विभाग की तीन टीमें तैनात की गईं, वहीं पुलिस भी मौके पर मौजूद रही।

ग्रामीणों और किसानों में गुस्सा

विज्ञापन

इससे पहले, दो दिन पहले देवलौंद बाणसागर के वार्ड नंबर सात में दो जंगली हाथियों ने घरों में तोड़फोड़ की थी और खेतों को नुकसान पहुंचाया था। करीब तीन एकड़ से अधिक फसल हाथियों ने बर्बाद कर दी थी, जिससे ग्रामीणों और किसानों में गुस्सा है।

वाहनों की लंबी कतार लग गई
सोमवार रात जब हाथी अपने बच्चे के साथ सड़क पर आया तो वाहनों की लंबी कतार लग गई। हाथियों ने सड़क किनारे लगे बोर्ड को भी तोड़ दिया। थाना प्रभारी सुभाष दुबे ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम समधिन नदी के पास पहुंची। हाथियों को देखकर मार्ग को बंद करवा दिया गया। जब हाथी जंगल की ओर लौट गए, तब यातायात शुरू कराया गया।

ये भी पढ़ें- MP News : बढ़ रहे लुटेरी दुल्हन गैंग के शिकार, उज्जैन के बाद दमोह, जबलपुर व शाजापुर से आए चौंकाने वाले केस

विज्ञापन


करीब दो दर्जन हाथियों का मूवमेंट

वन विभाग के डिप्टी रेंजर शेषमणि शर्मा ने बताया कि पिछले एक साल से शहरगढ़ क्षेत्र में करीब दो दर्जन हाथियों का मूवमेंट है। इन्हीं में से दो हाथी झुंड से अलग होकर बाणसागर क्षेत्र में पहुंच गए हैं। इन्होंने हाल ही में घरों और खेतों में नुकसान किया था। सोमवार को ये हाथी मुख्य मार्ग पर आ गए थे, जिन्हें सुरक्षित रूप से जंगल की ओर खदेड़ा गया है। फिलहाल ये हाथी बाणसागर समधिन नदी के आसपास देखे गए हैं। विभाग लगातार मुनादी कर ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दे रहा है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bhopal: कांग्रेस जिला अध्यक्षों की नियुक्ति पर अब CWC मेंबर ने खड़े किए सवाल, प्रदेश प्रभारी में समन्वय की कमी
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें