फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहडोल: नशे का सौदागर ‘मौसी’ गिरफ्तार, घर से 1548 नशीली टैबलेट-गांजा बरामद; दबिश में खुला काले कारोबार का राज

Wed, 04 Nov 2026 11:06 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

शहडोल के सोहागपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए धर्मेंद्र सोनी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के घर से 1548 नशीली टैबलेट और 270 ग्राम गांजा बरामद हुआ। जब्त सामग्री की कीमत दो लाख रुपये से अधिक आंकी गई है। 
विज्ञापन
सोहागपुर थाना।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहडोल जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार अग्रवाल के निर्देश पर सोहागपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नशीले पदार्थों के कथित कारोबारी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के घर में दबिश देकर 1548 नग नशीली टैबलेट और 270 ग्राम गांजा बरामद किया है। जब्त नशीले पदार्थों की बाजार कीमत दो लाख रुपये से अधिक आंकी गई है।

विज्ञापन


सोहागपुर टीआई संजय जायसवाल ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सोहागपुर थाना क्षेत्र के पथरिया टोला वार्ड क्रमांक दो में एक युवक अपने घर के सामने सड़क पर खड़े होकर नशीली टैबलेट बेच रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध युवक को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से नशीली टैबलेट मिलीं।

ये भी पढ़ें- त्विषा शर्मा केस: पूर्व न्यायाधीश गिरिबाला सिंह को झटका, हाईकोर्ट ने जमानत याचिका कर दी खारिज
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की और उसके घर की तलाशी ली। घर के एक कमरे में नशीली टैबलेट का जखीरा मिला। पुलिस ने मौके से कुल 1548 नग नशीली टैबलेट और 270 ग्राम गांजा जब्त किया। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान धर्मेंद्र सोनी उर्फ गोली (मौसी), पिता सुरेश सोनी, उम्र 28 वर्ष, निवासी पथरिया टोला के रूप में हुई है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि आरोपी के पास इतनी बड़ी मात्रा में नशीली टैबलेट कहां से आई थीं और इस कारोबार में उसके साथ अन्य लोग भी शामिल हैं या नहीं।
विज्ञापन


टीआई संजय जायसवाल ने बताया कि नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए कार्रवाई जारी रहेगी। इस कार्रवाई में सहायक उपनिरीक्षक भागचंद सहित अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें