फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमपी: पिकनिक में शराब लाने की बात पर दोस्तों में विवाद, युवक को पीटकर नदी किनारे तड़पता छोड़ गए साथी; मौत

Sun, 15 Nov 2026 10:33 AM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

शहडोल के सीधी थाना क्षेत्र में बिछली नदी पर पिकनिक के दौरान शराब लाने को लेकर दोस्तों में विवाद हो गया। एक युवक ने दोस्त की बेरहमी से पिटाई कर दी। घायल युवक की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को पकड़ा है।

 

विज्ञापन
सीधी थाना क्षेत्र का मामला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहडोल जिले के सीधी थाना क्षेत्र में पिकनिक मनाने गए दोस्तों के बीच शराब लाने की बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक ने अपने ही दोस्त के साथ लात-घूंसों और मुक्कों से बेरहमी से मारपीट की। मारपीट में गंभीर रूप से घायल युवक को आरोपी और उसके साथी नदी किनारे तड़पता छोड़कर घर लौट गए। बाद में एक ग्रामीण की नजर घायल युवक पर पड़ी और उसने उसे घर पहुंचाया। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना बिछली नदी की है।

पुलिस के अनुसार, मुकेश पाव निवासी रटगा अपने साथी भोलू उर्फ उदयलाल पाव और अन्य लोगों के साथ गांव के पास स्थित बिछली नदी पर पिकनिक मनाने गया था। इसी दौरान शराब लाने की बात को लेकर मुकेश और भोलू के बीच विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। आरोप है कि भोलू उर्फ उदयलाल ने मुकेश के साथ लात-घूंसों और मुक्कों से जमकर मारपीट की। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने बीच-बचाव करने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी नहीं माना।

विज्ञापन


पढ़ें: उज्जैन स्टेशन पर पुकारते रहे दो मासूम, भाई रोया तो नन्हीं बहन ने सिर पर हाथ फेरकर चुप कराया

मारपीट के बाद मुकेश अचेत होकर नदी किनारे गिर पड़ा और दर्द से तड़पता रहा। आरोप है कि इसके बाद भोलू अपने अन्य साथियों के साथ उसे उसी हालत में छोड़कर घर लौट गया। कुछ देर बाद गांव का एक व्यक्ति नदी की ओर गया तो उसकी नजर घायल मुकेश पर पड़ी। वह उसे अपने साथ घर लेकर पहुंचा। मुकेश की गंभीर हालत देखकर परिजन उसे जयसिंहनगर अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलने पर सीधी थाना पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस के मुताबिक, मारपीट के कारण मुकेश की मौत हुई है। मामले में आरोपी भोलू उर्फ उदयलाल पाव के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी शिवेंद्र राम भगत ने बताया कि आरोपी को राउंडअप कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें