फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: जयसिंहनगर में कोहरे के कारण दर्दनाक हादसा, पिकअप पलटी, चालक की मौत

Mon, 26 Jan 2026 01:37 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

जयसिंहनगर थाना क्षेत्र में घने कोहरे के चलते तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे पलट गई। हादसे में चालक मार्तंड सिंह कवर की मौके पर मौत हो गई, जबकि परिचालक गंभीर रूप से घायल हुआ। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की।

विज्ञापन
मौके पर पलटा वाहन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयसिंहनगर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह घने कोहरे के चलते एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जयसिंहनगर–सीधी मार्ग पर झारा फॉरेस्ट चौकी के पास तेज रफ्तार पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे पलट गया। इस हादसे में वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार पिकअप वाहन क्रमांक एमपी 18 जीए 4298 सीधी से जयसिंहनगर की ओर आ रहा था। सोमवार सुबह करीब 10 बजे इलाके में घना कोहरा छाया हुआ था, जिससे दृश्यता बेहद कम हो गई थी। इसी दौरान झारा फॉरेस्ट चौकी के पास वाहन चालक नियंत्रण खो बैठा और पिकअप सड़क से नीचे जा पलटी। बताया जा रहा है कि वाहन खाली था, बावजूद इसके तेज रफ्तार और कोहरे के कारण यह बड़ा हादसा हो गया।

ये भी पढ़ें- खेलो इंडिया विंटर गेम्स: मैहर की उद्रेका सिंह बनीं भारत की सबसे तेज महिला आइस स्केटर, जीता स्वर्ण पदक
विज्ञापन


हादसे में चालक मार्तंड सिंह कवर, निवासी चारहेट थाना सीधी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं परिचालक बाबू बैगा गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना होते ही आसपास मौजूद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही जयसिंहनगर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायल परिचालक को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन


पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण घना कोहरा और तेज रफ्तार बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें