फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol: खेलते-खेलते कुएं में गिरी तीन वर्षीय मासूम की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल; ब्यौहारी की घटना

Thu, 30 Jan 2025 10:39 AM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

Shahdol: जानकारी लगने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंच मामले पर मर्ग कायम कर जांच कर रही है। शव को देखकर परिजनों ने कुएं से बाहर मासूम का शव निकलवा लिया है। पंचनामा कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए शव अस्पताल ले जाया जाएगा।
विज्ञापन
ब्यौहारी में घटी घटना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खेलते खेलते तीन वर्षीय बच्ची घर के सामने बने कुएं में गिर गई, जिससे उसकी मौत हो गई है। घटना के काफी देर बाद परिजनों को इसकी जानकारी मिली, जब परिजनों ने तलाश कर घर के कुएं में झांक कर देखा तो मासूम का शव कुएं में उतराता दिखाई दिया। जिसके बाद गांव में मातम पसर गया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई, जानकारी लगने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। मामला ब्यौहारी थाना क्षेत्र के सेमरपाखा गांव की है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र के सेमरपाखा गांव में एक दर्दनाक घटना घट गई है। जहां घर के सामने बने कुएं में गिरने से 3 वर्षीय रितिका सिंह पिता देवनारायण सिंह की मौत हो गई है। परिजनों ने बताया कि रितिका घर के सामने खेल रही थी और उस दौरान घर के सभी सदस्य घर के अंदर मौजूद थे। काफी देर तक जब वह परिजनों को दिखाई नहीं दी तो रितिक की तलाश परिजन करने लगे।

बताया जा रहा है कि आसपास तलाश करने पर उसका कहीं पता नहीं चला, तब काफी देर बाद घर में स्थित कुएं में परिजनों ने झाक कर देखा तो उनकी बच्ची का शव कुएं के पानी में उतरता मिला है। इसके बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना की जानकारी गांव के लोगों को मिली, जिसके बाद गांव में मातम का माहौल है। मौके पर गांव के लोग पहुंच कर परिवार को हिम्मत रखने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ॉ
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें