फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dewas News: वन्य जीव तस्करों के विरुद्ध देवास पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, पांच आरोपी गिरफ्तार

Thu, 30 Jan 2025 09:47 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास

सार

Dewas News: सतवास के जंगलों में जानवरों के शिकार को लेकर लगातार पुलिस को सूचना मिल रही थी, जब पुलिस ने क्षेत्र में जाकर दबिश दी तो यहां से तेंदुए की खाल और बंदूकें के भी बरामद की।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नर्मदा नदी के किनारे रहने वाले वन्यजीवों का अवैध हथियार से शिकार करने व तस्करी करने वाले पांच आरोपियों को सतवास थाना पुलिस ने पकड़ा है। इसको लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में बुधवार को एक प्रेस वार्ता आयोजित हुई।

विज्ञापन


एडिशनल एसपी जयवीर सिंह भदोरिया ने बताया कि जयंती माता जंगल के कच्चे रास्ते में कुछ लोगों के होने की सूचना मिली थी, जो वन्य जीव तेंदुए की खाल और नाखून बेचने के इरादे से वहां पर थे। पुलिस ने जब वहां पर दबीश दी तो वहां से तीन आरोपी पकड़े गए।

इन आरोपियों के पास से तेंदुए की खाल, तेंदुए के नाखून, अवैध बंदूकें वह अन्य सामान जब्त हुआ है। जब उनसे पूछताछ की गई तो उन्होंने रामनिवास से बंदूक खरीदना बताया और उनके बताए गए स्थान पर दबीश दी तो रामनिवास के लड़के कुलदीप और धर्मेंद्र वहां पर बंदूक के बना रहे थे, जिस पर उन्हें पकड़ा गया है।
विज्ञापन


इन्हें बारूद सप्लाई मुर्तजा करता है, जोकि देवास का निवासी है। मामले को लेकर पुलिस ने शिकार करने वाले मुंशी राम उर्फ गप्पू सिंगार, रेदु उर्फ दुवाल, मलसिंह उर्फ मालू, और बंदूक बनाने वाले धर्मेंद्र और कुलदीप को पकड़ा है। वहीं रामनिवास और मुर्तजा अभी फरार है।


सतवास के जंगलों में करते थे वन्य प्राणियों का शिकार
सतवास के जंगलों में जानवरों के शिकार को लेकर लगातार पुलिस को सूचना मिल रही थी, जब पुलिस ने क्षेत्र में जाकर दबिश दी तो यहां से तेंदुए की खाल और बंदूकें के भी बरामद की।
वहीं पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि जब आरोपी से पूछताछ की गई तो उन्होंने जंगलों में वन्य प्राणियों का शिकार करने की बात कही है। 

एडिशनल एसपी ने प्रेस वार्ता में किया खुलासा 
एडिशनल एसपी जयवीर सिंह भदोरिया ने बताया कि जंगलों में वन्य प्राणियों के शिकार की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर टीम बनाई गई और टीम ने जंगलों में जाकर दबिश के दौरान कुछ आरोपियों को गिरफ्तार किया, तो कुछ आरोपी फरार हो गए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें