फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: शहडोल-डिंडौरी मार्ग पर गड्ढे की सुरक्षा में पुलिस तैनात! हादसे की आशंका, पुलिया पर विशेष इंतजाम

सार

शहडोल से डिंडोरी, जबलपुर व रायपुर जाने वाले मुख्य मार्ग पर सिंहपुर से करीब छह किमी आगे पुलिया पर एक बड़ा गड्ढा हो गया है। इससे दुर्घटना की आशंका बढ़ गई है। पुलिस को तैनात कर पुलिया को वनवे कर दिया गया है।  
विज्ञापन
हाईवे के बीच सड़क गड्ढा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहडोल से डिंडोरी, जबलपुर, और रायपुर जाने वाले मुख्य मार्ग पर सिंहपुर से करीब छह किलोमीटर आगे एक पुलिया में बड़ा गड्ढा बन गया है, जो वाहनों के लिए गंभीर खतरा बना हुआ है। इस स्थिति की जानकारी मिलते ही पुलिस ने एहतियातन वहां बैरिकेड्स लगाकर पुलिया को एकतरफा यातायात के लिए खुला रखा है। तीन दिन पहले जब पुलिस ने बैरिकेड्स लगाए थे, तब ही सड़क निर्माण के संबंधित अधिकारियों को भी इसकी सूचना दी गई थी, लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं निकला है। जिससे इस मार्ग पर गुजरने वाले वाहन चालकों को हादसे का खतरा बना हुआ है।

विज्ञापन


यह मुख्य मार्ग शहडोल से सिंहपुर होते हुए डिंडोरी, जबलपुर, और छत्तीसगढ़ के रायपुर को जोड़ता है। सिंहपुर थाना क्षेत्र के छपरा पुलिया पर बने इस गड्ढे का कारण पानी के तेज बहाव से मिट्टी का कटाव बताया जा रहा है। वाहन चालकों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद सिंहपुर पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर बैरिकेड्स लगाकर मार्ग को वन-वे कर दिया। इसके साथ ही वरिष्ठ अधिकारियों और सड़क निर्माण एजेंसी के अधिकारियों को भी सूचना दी गई थी, लेकिन तीन दिन बीत जाने के बावजूद इस ओर कोई कार्रवाई नहीं हुई।

सिंहपुर थाना प्रभारी आरपी रावत ने बताया कि जैसे ही उन्हें इस स्थिति की जानकारी मिली, उनकी टीम मौके पर पहुंची और बैरिकेड्स लगाकर वहां 24 घंटे पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी गई। तीन शिफ्टों में पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी कर रहे हैं, ताकि वाहन चालकों को सतर्क किया जा सके। उन्होंने बताया कि एनएचआई जबलपुर के अधिकारियों से बातचीत की गई है और उन्होंने जल्द से जल्द टीम भेजने का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें