फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol: कुंड में मिला अज्ञात युवक का शव, सफाई के दौरान नगर पालिका के कर्मचारियों को दिखा, जांच में जुटी पुलिस

Fri, 29 Dec 2023 11:56 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

Shahdol: जिले के ऐतिहासिक बाणगंगा कुंड में एक शव मिलने से हड़कंप मच गया। गुरुवार की शाम 4 बजे के लगभग नगर पालिका के कर्मचारी मेला की तैयारी को लेकर कुंड की सफाई कर रहे थे, तभी उन्हें कुंड में एक शव मिला। मामले की जानकारी तत्काल सोहागपुर पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस कुंड का पानी निकालकर शव को बाहर निकाला गया है।
विज्ञापन
कुंड में मिला अज्ञात युवक का शव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोहागपुर पुलिस ने बताया कि शव बाणगंगा मुख्य कुंड में मिला है। यह किसी अज्ञात युवक का है। शव के चेहरे में खून का निशान है। वह सिर्फ अंडर गारमेंट में है इससे पुलिस अंदाजा लगा रही है कि यह हादसा नहाने के दौरान हुआ होगा। 

विज्ञापन


पानी के नीचे ही दबा रहा की शव
सोहागपुर पुलिस ने बताया कि अज्ञात युवक का शव पानी के नीचे ही दबा रह गया है। कुंड से शव निकालने के लिए पुलिस ने पहले कुंड का पानी पंप लगाकर बाहर निकाला उसके बाद शव को बाहर निकाला गया। पुलिस का कहना है कि शव पानी के नीचे ही दबा रह गया यह जांच का विषय है।

कुंड के समीप मिले कुछ सामान
मंदिर प्रबंधन के लोगों ने पुलिस को बताया कि 2 दिन पहले कुछ समय से एक जैकेट, पैजामा समेत अन्य सामान कुंड के समीप पड़ा मिला था। यह किसका है इसकी कोई जानकारी नहीं होने के कारण उसे सुरक्षित रखा दिया गया था। पुलिस संबंधित समान को लेकर पूछताछ करने में जुटी है।
विज्ञापन


मंदिर परिसर में नहीं है कोई कैमरा
बाणगंगा मंदिर शहडोल के प्रमुख मंदिरों में शामिल है। बाणगंगा का मुख्य कुछ अपने आप में ऐतिहासिक है। मकर संक्रांति के अवसर पर यहां हजारों लोग आस्था की डुबकी लगाने आते हैं। इसी लिहाज से नगरपालिका प्रबंधन सफाई में लगा हुआ था। इस परिसर में मेला के दौरान हजारों लोगों की आवाजाही होती है लेकिन सुरक्षा के लिहाज से एक कैमरा तक परिसर में नहीं लगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें