प्रदेश के माननीय राज्यपाल मंगुभाई पटेल 29 दिसंबर को शहडोल जिले के प्रवास पर आ रहे हैं। वे यहां पंडित शंभूनाथ शुक्ला विश्वविद्यालय के तृतीय दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। इसके अलावा राज्यपाल पटेल शहडोल जिले के ग्राम हर्री में विकसित भारत संकल्प यात्रा में भी शामिल होंगे।
जारी कार्यक्रम के अनुसार वे भोपाल से प्रातः 8.45 बजे हेलीकॉप्टर से प्रस्थान कर प्रातः 10.25 बजे हेलीपैड जमुई पहुंचेगे। इसके बाद वे पंडित शंभूनाथ शुक्ला विश्वविद्यालय में आयोजित तृतीय दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। राज्यपाल दोपहर 1.20 बजे सर्किट हाउस से ग्राम हर्री से लिए कार से रवाना होंगे तथा ग्राम हर्री दोपहर 1.30 बजे पहुंचकर विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में सहभागिता निभाएंगे। तत्पश्चात ग्राम हर्री से दोपहर 2.50 कार द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 3.00 बजे हेलीपैड पहुंचकर दोपहर 3.05 बजे हैलीकॉप्टर द्वारा मण्डला के लिए प्रस्थान करेंगे। राज्यपाल के कार्यक्रम को देखते हुए एडीजीपी एवं एसपी ने सभा स्थल एवं हेलीपैड का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का ज़ायजा लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।