फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Crime: शहडोल में मजदूर को बोलेरो सवार अज्ञात बदमाशों ने मारी गोली, ग्रामीणों का गंभीर आरोप

Thu, 02 Feb 2023 05:33 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में एक मजदूर को बोलेरो सवार अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल मजदूर को शहडोल से जबलपुर रेफर कर दिया गया।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहडोल जिले में इन दिनों अपराध का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। आए दिन जिला अपराध के मामले में सुर्खियां बटोर रहा है। ब्यौहारी थाना क्षेत्र के ग्राम मऊ में बोलेरो सवार अज्ञात हमलावरों ने युवक को गोली मार दी और मौके से फरार हो गए। पुलिस ने अज्ञात हमलावरों पर मामला दर्जकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है, आलिप पाठक नाम के युवक को गोली गर्दन के आस-पास लगी है, जिसे गंभीर अवस्था में शहडोल से जबलपुर रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन


थाना प्रभारी समीर खान ने बताया है कि अज्ञात हमलावर बोलेरो में सवार होकर आलिप  पाठक से उसका मोबाइल लेने का प्रयास किए। जब वह मोबाइल नहीं दिया और विरोध करने लगा तो हमलावरों ने उसे गोली मार दी और मौके से फरार हो गए। घायल मऊ का रहने वाला है, जो मजदूरी का काम करता है।

बुधवार देर रात काम से लौटकर वह अपने घर जा रहा था, तभी रास्ते में बदमाशों ने उसे रोक लिया और मोबाइल छीनने का प्रयास किया, विरोध करने पर गोली मार दी। ग्रामीणों का आरोप है कि रेत का काम कर रही रेत कंपनी के गुर्गों ने गोली मार दी है। हालांकि, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। ग्रामीणों ने कुछ संदेहियों को पकड़कर पुलिस के हवाले भी कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें