फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: नीलकंठ मंदिर के पीछे पशु हत्या का खुलासा, पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार

Tue, 03 Feb 2026 11:44 AM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

धनपुरी थाना क्षेत्र में रात्रि गश्त के दौरान पुलिस ने पशु कटान के गंभीर मामले का खुलासा किया। कछियानटोला क्षेत्र से एक आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया, जबकि दूसरा फरार हो गया। मौके से हथियार, वाहन व अन्य सामग्री जब्त कर संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया।

विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धनपुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत रात्रि गश्त के दौरान पुलिस ने गौवंश काटने का एक गंभीर मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है, जबकि उसका साथी अंधेरे और झाड़ियों का फायदा उठाकर फरार हो गया। कार्रवाई सोमवार की रात कछियानटोला क्षेत्र में की गई। घटना की जानकारी के बाद कई हिन्दू संगठन भी मौके पर पहुंचा था।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार रात्रि गश्त के दौरान एक विश्वसनीय मुखबिर ने सूचना दी कि नीलकंठ मंदिर के पीछे बरमसिया की झाड़ियों में दो व्यक्ति पशु को काट रहे हैं। जिस पर पुलिस ने मौके पर अतिरिक्त स्टाफ को बुलाकर मुखबिर के बताए स्थान पर दबिश दी।

पुलिस को देखकर दोनों आरोपी भागने लगे, जिनमें से एक व्यक्ति को दौड़ाकर मौके पर पकड़ लिया गया, जबकि दूसरा आरोपी अंधेरे का लाभ लेकर फरार हो गया। पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम मोहम्मद अंसार अंसारी (40 वर्ष), निवासी भुतहीटोला, बुढ़ार थाना बुढ़ार बताया। मौके पर कटे हुए गौवंश की पहचान का पंचनामा भी तैयार किया गया। पूछताछ में फरार आरोपी का नाम अज्जू अंसारी, निवासी सिंहपुर थाना सिंहपुर बताया गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- खबर पर एक्शन... मंत्री ने ली अधिकारियों की क्लास, केमिकल वेस्ट बहा रहे उद्योगों पर कसी नकेल
विज्ञापन


आरोपी के कब्जे से दो नग नायलॉन रस्सी, दो लोहे के धारदार चाकू, एक टीवीएस विक्टर मोटरसाइकिल, एक बजाज प्लेटिना मोटरसाइकिल तथा एक वीवो कंपनी का एंड्रॉयड मोबाइल फोन जब्त किया गया। संपूर्ण कार्रवाई की वीडियो और फोटोग्राफी भी की गई। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध बीएनएस की धारा 325, 3(5), मध्य प्रदेश गौवंश प्रतिषेध अधिनियम 2004 की धारा 4(9), पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11(1)(ठ) एवं आयुध अधिनियम 1959 की धारा 25बी के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। फरार आरोपी की तलाश जारी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें