फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol: सरकारी काम कराया, निजी घर भी रंगवाया, अब पेमेंट से इनकार!” शहडोल RTO पर ठेकेदार का बड़ा आरोप

Wed, 13 May 2026 11:00 AM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

Shahdol: शहडोल में एक ठेकेदार ने जिला परिवहन अधिकारी पर 18 लाख रुपये से ज्यादा का भुगतान रोकने का आरोप लगाया है। ठेकेदार का दावा है कि उसने आरटीओ कार्यालय के साथ अधिकारी के निजी आवास पर भी काम किया, लेकिन अब तक भुगतान नहीं मिला। मामले में शिकायत कलेक्टर को दी गई है, जबकि RTO अधिकारी ने सभी आरोपों को खारिज कर दिया है।
विज्ञापन
आर टी ओ दफ्तर में जारी कार्य
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहडोल जिले के परिवहन कार्यालय में कराए गए पेंट और पुट्टी कार्य का भुगतान नहीं मिलने पर एक स्थानीय ठेकेदार ने जिला परिवहन अधिकारी (RTO) पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वार्ड क्रमांक 10 निवासी शिवम गुप्ता ने कलेक्टर को शिकायत सौंपते हुए कहा है कि कार्यालय में काम पूरा कराने के बाद अब भुगतान देने में टालमटोल की जा रही है।

विज्ञापन


दिसंबर से फरवरी तक कराया गया काम
शिकायत के मुताबिक, आरटीओ कार्यालय में पुट्टी और इमल्शन पेंट का कार्य कोटेशन प्रक्रिया के तहत कराया गया था। यह काम 23 दिसंबर 2025 से 10 फरवरी 2026 के बीच पूरा किया गया। शिवम गुप्ता का आरोप है कि काम के दौरान अधिकारी ने उन्हें अरविंद सिंह नाम के व्यक्ति से मिलवाया था। उनके कहने पर उन्होंने कथित तौर पर अधिकारी के निजी आवास पर भी बिना अलग भुगतान के काम कराया।

'पेमेंट मिल जाएगा' कहकर दिलाया भरोसा
ठेकेदार का कहना है कि काम के दौरान जब भी उन्होंने भुगतान को लेकर बात की, तो उन्हें आश्वासन दिया गया कि परेशान होने की जरूरत नहीं है और शासकीय मद से पूरा भुगतान कर दिया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें यह भी कहा गया था कि विभाग में पर्याप्त बजट उपलब्ध है, इसलिए भुगतान में कोई दिक्कत नहीं होगी।
विज्ञापन


18 लाख से ज्यादा का भुगतान लंबित
शिवम गुप्ता के अनुसार, कार्यालय में किए गए कार्य का जीएसटी सहित 18 लाख 35 हजार 819 रुपये का बिल अब तक लंबित है। उन्होंने कहा कि कई बार संपर्क करने के बावजूद सिर्फ आश्वासन मिलता रहा। अब स्थिति यह है कि संबंधित अधिकारी फोन तक नहीं उठा रहे हैं।

आमरण अनशन की चेतावनी
ठेकेदार ने चेतावनी दी है कि यदि एक सप्ताह के भीतर भुगतान नहीं किया गया, तो वह अपने परिवार सहित आरटीओ कार्यालय के सामने आमरण अनशन शुरू करेंगे। इस शिकायत के बाद जिला परिवहन कार्यालय में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।

ये भी पढ़ें: आइसक्रीम खाते ही बच्चों के मुंह से निकला झाग, 8 मासूम अस्पताल में भर्ती, एक की हालत गंभीर
विज्ञापन


RTO अधिकारी ने आरोपों को बताया निराधार
वहीं, जिला परिवहन अधिकारी अनपा खान ने सभी आरोपों से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि वह शिकायतकर्ता को जानती तक नहीं हैं। अनपा खान का कहना है कि कार्यालय में जो भी कार्य कराया गया, वह कुछ लोगों की मदद से कराया गया था और उनके खिलाफ लगाए गए आरोप पूरी तरह गलत हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें