फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: साथ में पी शराब फिर ले ली जान, आरोपी पर हत्या का मामला दर्ज, गिरफ्तार

सार

दो मित्रों ने शनिवार की रात आपस में पहले जाम से जाम लड़ाया। नशे का सुरूर बढ़ा तो दोनों में विवाद हो गया और वह इतना बढ़ा कि एक दोस्त ने दूसरे की जमकर पिटाई कर दी। दर्द से कराहते हुए 60 वर्षीय वृद्ध ने दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन
देवलोंद पुलिस थाना (शहडोल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहडोल में दो मित्रों के बीच हुआ दोस्ताना विवाद मारपीट तक पहुंचा और फिर हत्या हो गई। दोनों मित्रों ने शनिवार की रात आपस में पहले जाम से जाम लड़ाया। नशे का सुरूर बढ़ा तो दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। वह इतना बढ़ा कि एक दोस्त ने दूसरे की पिटाई कर दी। दर्द से कराहते हुए 60 वर्षीय वृद्ध ने दम तोड़ दिया। यह घटना देवलोंद थाना क्षेत्र के ग्राम गाड़ा की बताई गई है।

विज्ञापन


बहरहाल, आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर उसे सलाखों के अंदर भेज दिया है। देवलोंद थाना प्रभारी डीके दाहिया ने घटना के संबंध में बताया कि शनिवार की रात ग्राम गांड़ा निवास रामखेलावन सिंह गोड पिता बालकरण सिंह, 60 वर्ष, घर के सामने रहने वाले कामता सिंह गोड के साथ शराब पीने सूनसान स्थान पर चले गए। दोनों ने शराब का सेवन किया। जब नशा चढ़ गया तो किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। लात व घूसों से उसने रामखेलावन सिंह गोंड की जमकर पिटाई कर दी। परिणामस्वरूप उसके मुंह व नाक से काफी खून बहने लगा। मारपीट से घायल रामखेलावन किसी कदर गिरते-पड़ते अपने घर पहुंचा जहां उसकी मौत हो गई। रामखेलावन की मौत की खबर परिजनों ने देवलोंद थाने की पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चिकित्सक ने बताया कि अत्यधिक चोट लगने की वजह से रामखेलावन की मौत हुई है। इस पर पुलिस गाड़ा पहुंची और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई तो सच्चाई खुलकर सामने आ गई। पुलिस ने आनन-फानन में आरोपी कामता सिंह गौड को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध धारा 302 का मामला कायम करके उसे सलाखों के पीछे भेज दिया है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें