फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol: सीएम मोहन यादव कैबिनेट ने दी ब्यौहारी रिंग रोड की स्वीकृति, 81 करोड़ रुपये की राशि आवंटित हुई

Tue, 05 Mar 2024 07:32 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

Shahdol: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता वाली मध्य प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में ब्यौहारी नगर में रिंग रोड के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान करते हुए 14 किलोमीटर लंबे रिंग रोड हेतु 81 करोड़ रुपए की राशि आवंटित की गई है। 
विज्ञापन
सीएम डॉ. मोहन यादव। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश कैबिनेट की बैठक गत दिवस मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें निर्माण एवं विकास कार्यों से संबंधित कई प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है। मध्य प्रदेश को विकास में नंबर एक बनाने के संकल्प के साथ लिए गए निर्णयों में जिले के ब्यौहारी नगर को भी शामिल किया गया है।

विज्ञापन


कैबिनेट द्वारा दिए गए निर्णय के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार ब्यौहारी नगर में रिंग रोड के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की गई है और इसके लिए 14 किलोमीटर लंबे रिंग रोड के निर्माण हेतु 81 करोड़ रुपए की राशि भी आवंटित की गई है, जिससे अब शीघ्र ही ब्यौहारी में रिंग रोड का निर्माण कार्य आरंभ होगा और रिंग रोड बनने के साथ ही नगर व क्षेत्र के विकास को नए आयाम मिलेंगे।

प्रस्ताव पर बनी थी सहमति
गौरतलब है कि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के ब्यौहारी नगर आगमन के दौरान स्थानीय विधायक शरद जुगलाल कोल द्वारा मुख्यमंत्री के समक्ष रिंग रोड बनाए जाने का प्रस्ताव रखा गया और इसके लिए विशेष प्रयास किए जाने का आग्रह किया गया था। जिस पर मुख्यमंत्री ने उनके प्रस्ताव पर सहमति जताते हुए निर्माण कार्य को मंजूरी दिए जाने का आश्वासन दिया गया था। विधानसभा चुनाव के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के स्थान पर डॉ. मोहन यादव की सरकार सत्ता सीन हुई और इस दौरान इस दौरान विधायक शरद कोल ने अपना प्रयास निरंतर जारी रखा परिणामस्वरूप सरकार ने प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान कर ब्यौहारी क्षेत्र के विधायक और जनता को सरकार का खास बना दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें