फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol: कल शहडोल पहुंचेंगे सीएम डॉ. यादव, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के उद्घाटन के बाद आभार यात्रा में होंगे शामिल

Fri, 12 Jan 2024 10:32 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, शहडोल

सार

मुख्यमंत्री शहडोल पहुंचने के बाद सबसे पहले पंडित शंभूनाथ शुक्ल विश्वविद्यालय पहुंचेंगे, यहां पर नवनिर्मित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद विद्यार्थियों को संबोधित करेंगे। 
विज्ञापन
Mohan Yadav - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को शहडोल में रहेंगे। सीएम बनने के बाद शहडोल का उनका पहला दौरा है। वे स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के उद्घाटन के बाद आभार यात्रा में शामिल होंगे। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासनिक स्तर पर आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मुख्यमंत्री शहडोल पहुंचने के बाद सबसे पहले पंडित शंभूनाथ शुक्ल विश्वविद्यालय पहुंचेंगे, यहां पर नवनिर्मित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद विद्यार्थियों को संबोधित करेंगे। विश्वविद्यालय के बाद अंबेडकर चौक से पॉलिटेक्निक ग्राउंड तक निकाली जाने वाली आभार यात्रा में शामिल होंगे। पॉलिटेक्निक कॉलेज में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव कई विकास कार्यों का भूमिपूजन करेंगे वहीं बैग आहार अनुदान योजना के तहत हितग्राहियों को राशि वितरण भी करेंगे। इसके बाद आमसभा को संबोधित करेंगे।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री के शहडोल आगमन को लेकर पॉलिटेक्निक मैदान में तैयारी की गई हैं। वहीं पार्टी कार्यकर्ता भी सीएम का उल्लास के साथ स्वागत करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें