फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: पावर प्लांट में लाइसेंस का लालच देकर 29 लाख की ठगी, दो आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज

Mon, 17 Apr 2023 11:11 AM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

मध्यप्रदेश के शहडोल में पावर प्लांट के लाइसेंस का लालच देकर दो बदमाशों ने 29 लाख रुपये की ठगी को अंजाम दिया। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
 
विज्ञापन
उज्जैन में ठगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में ठेकेदारी का लाइसेंस दिलाने के नाम पर युवक से 29 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। कोतवाली पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पावर प्लांट में ठेकेदारी का लाइसेंस दिलाने के नाम पर दो युवकों ने कोतवाली थाना क्षेत्र में रहने वाले एक युवक से 29 लाख रुपये ठग लिए हैं। पीड़ित की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज किया और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


कोतवाली थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह परिहार ने बताया कि वार्ड नंबर 25 के रहने वाले आनंद वर्मा, उम्र- 45 वर्ष, से पावर प्लांट में ठेकेदारी का लाइसेंस दिलाने के नाम पर दीपक वर्मा और सतीश कुमार, दोनों निवासी शहडोल, ने अलग-अलग किस्तों में 29 लाख रुपये की ठगी की है। दीपक वर्मा ने 25 जून 2020 को चेक व आरटीजीएस के माध्यम से 10 लाख रुपये लिए। उसने कहा कि लाइसेंस बनवा देंगे। आपको कुछ नहीं करना पड़ेगा। पैसा मिलना शुरू हो जाएगा। आनंद ने पैसा दिया इसके बाद कुछ दिनों तक रिटर्न के रूप में उसे पैसे प्राप्त होना शुरू हो गया। दूसरे आरोपी सतीश कुमार ने भी लाइसेंस बनावाने का झांसा देकर डिजिटल पेमेंट के माध्यम से अलग-अलग किस्तों में 19 लाख रुपये की धोखाधड़ी की। दोनों आरोपियों ने कुछ दिनों के बाद पीडि़त को रिटर्न के रूप में पैसा देना बंद कर दिया। पीड़ित ने दोनों से पैसों की मांग की तो वह टालते रहे। बाद में दोनों ने पैसा देने से इनकार कर दिया। आनंद वर्मा परेशान हो गया। उसके बाद उसने कोतवाली पुलिस में मामले की शिकायत दर्ज की। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। उनकी तलाश की जा रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों फरार है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें