फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहडोल: सड़क पर खड़े ट्रक में जा घुसी यात्रियों से भरी बस, स्कूली बच्चों समेत 30 घायल, 10 की हालत गंभीर

Wed, 04 Nov 2026 04:16 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

शहडोल-रीवा मुख्य मार्ग पर यात्रियों से भरी बस सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा टकराई। हादसे में करीब 30 यात्री घायल हुए हैं, जिनमें स्कूली बच्चे भी शामिल हैं। 10 घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी का उपचार जारी है।
विज्ञापन
दुर्घटना के बाद बस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र में शहडोल-रीवा मुख्य मार्ग पर यात्रियों से भरी बस सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसे में करीब 30 यात्री घायल हो गए, जिनमें स्कूली बच्चे भी शामिल हैं। घायलों में 10 की हालत गंभीर बताई जा रही है। दुर्घटना में बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों के बीच चीख-पुकार मच गई। घटना बुधवार सुबह की है।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दीपक कंपनी की बस शहडोल से ब्यौहारी की ओर आ रही थी। इसी दौरान ब्यौहारी थाना क्षेत्र के टीहकी यात्री प्रतीक्षालय के पास सड़क किनारे एक ट्रक खड़ा था। बस चालक ट्रक को नहीं देख पाया और बस पीछे से उसमें जा घुसी। टक्कर इतनी तेज थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बस में सवार यात्रियों को चोटें आईं और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

ये भी पढ़ें: सीहोर में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई: आयशर से पांच टन मिलावटी मावा जब्त, सैंपलिंग जारी
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही ब्यौहारी पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। बस में फंसे और घायल यात्रियों को बाहर निकालकर निजी वाहनों, पुलिस वाहनों और एंबुलेंस की मदद से तत्काल ब्यौहारी अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस के अनुसार हादसे में करीब 30 लोग घायल हुए हैं। इनमें कई स्कूली बच्चे भी शामिल हैं।
विज्ञापन


घायलों का उपचार ब्यौहारी अस्पताल में जारी है। पुलिस के मुताबिक 10 घायलों की स्थिति गंभीर है। उनकी हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर करने की तैयारी की जा रही है। हादसे की जानकारी मिलने के बाद ब्यौहारी पुलिस के अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे और घायलों की स्थिति की जानकारी ली। वहीं घायलों की वास्तविक स्थिति और उपचार संबंधी जानकारी के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें