फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहडोल में दर्दनाक हादसा: कुएं में गिरी बहन को बचाने कूदा भाई, डूबने से दोनों की मौत; उजड़ गया परिवार

Mon, 07 Sep 2026 10:48 AM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

शहडोल के ब्यौहारी थाना क्षेत्र के ग्राम भमरहा-दो में दर्दनाक हादसे में 13 वर्षीय शिवानी गोंड और उसके 14 वर्षीय भाई अमित सिंह गोंड की कुएं में डूबने से मौत हो गई। बताया गया कि पानी निकालते समय शिवानी का पैर फिसल गया और वह कुएं में गिर गई।
विज्ञापन
ब्यौहारी थाना का मामला - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहडोल जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में भाई-बहन की कुएं में डूबने से मौत हो गई। बताया गया कि घर के पास स्थित कुएं में 13 वर्षीय शिवानी गोंड नहा रही थी। इसी दौरान पानी निकालते समय अचानक उसका पैर फिसल गया और वह कुएं में जा गिरी। बहन को डूबता देख मौके पर मौजूद उसका 14 वर्षीय भाई अमित गोंड उसे बचाने के लिए कुएं में कूद गया। हादसे में दोनों की डूबने से मौत हो गई।
विज्ञापन


भमरहा-दो गांव में हुआ दर्दनाक हादसा
घटना ब्यौहारी थाना क्षेत्र के ग्राम भमरहा-दो की बताई जा रही है। मृतकों की पहचान अमित सिंह गोंड, पिता उदयभान गोंड, उम्र 14 वर्ष और शिवानी गोंड, पिता उदयभान गोंड, उम्र 13 वर्ष के रूप में हुई है। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। काफी प्रयास के बाद दोनों को कुएं से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

दोनों बच्चों की मौत से गांव में छाया मातम
भाई-बहन की मौत की खबर गांव में फैलते ही मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों के मुताबिक, दोनों भाई-बहन अपने माता-पिता की **इकलौती संतान** थे। एक साथ दोनों बच्चों की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  एमपी: खिड़की पर क्यूआर, फ्रिज में बीयर; मुरैना में महिला चला रही थी हाइटेक अवैध शराब ठेका, ऐसे खुला राज

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच
सूचना मिलने पर ब्यौहारी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। मामले में **मर्ग कायम** कर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए ब्यौहारी अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन


बहन को बचाने भाई ने लगाई कुएं में छलांग
पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में बहन के कुएं में गिरने के बाद भाई द्वारा उसे बचाने के लिए कुएं में छलांग लगाने की बात सामने आई है। पुलिस हादसे के अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें