फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: ब्लैकमेलर चढ़ा पुलिस के हत्थे, नाबालिग को धमकाकर लिए थे लाखों रुपये के जेवरात

Wed, 25 Sep 2024 01:11 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

MP News: नाबालिग को ब्लैकमेल कर सोने चांदी के जेवरात हड़पने वाले एक आरोपी को जिले की बुढ़ार थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं। जबकि उक्त जेवर को माटी मोल खरीदने वाले सुनार की तलाश में पुलिस जुटी हुईं हैं।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नाबालिग को ब्लैकमेल कर सोने चांदी के जेवरात हड़पने वाले एक आरोपी को जिले की बुढ़ार थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं। जबकि उक्त जेवर को माटी मोल खरीदने वाले सुनार की तलाश में पुलिस जुटी हुईं हैं। आरोपी बुढार थाना क्षेत्रांतर्गत वार्ड नंबर 2 बरियान टोला का रहने वाला हैं। जब नाबालिग के घर वालों को इस बात का पता चला तो इसकी शिकायत थाना में दर्ज कराई गयी। जिसके बाद पुलिस ने तत्परता के साथ कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया हैं।
विज्ञापन


मामले के बारे मे पुलिस ने बताया कि आरोपी वार्ड नंबर 2 बरियान टोला निवासी करण उर्फ आदर्श बारी द्वारा नाबालिग को किसी बात को लेकर काफी दिनों से ब्लैकमेल कर घर से सोने-चांदी के गहने चुराकर उसे लाकर देने के लिए दबाव डाल रहा था। जिसके चलते बच्ची ने घर से अब तक करीब डेढ़ लाख रुपए से अधिक कीमत के गहने चुपचाप निकालकर आरोपी को दे दिए थे।

पुलिस ने बताया कि नाबालिग भय के कारण धीरे धीरे जेवरात निकालकर देतीं चली गई। जब पीड़ित परिवार को जब गहनों के गायब होने का पता चला, तो उन्होंने बुढार थाने पहुंचकर घटना की जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि आरोपी तब तक सारे गहने बेच चुका था। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि, उसने सोने-चांदी के गहनों को मुनुवा सोनी निवासी बुढ़ार को 40 हजार रूपये में बेच दिया है, जिसमें से 20 हजार रुपये का उसने मोबाइल खरीदा एवं मोटर साइकिल की किस्त में जमा किए और शेष 20 हजार रूपये खर्च कर दिए।
विज्ञापन


आरोपी ने ब्लैकमेलिंग के जरिए नाबालिग को ब्लैकमेल करके उससे सोने की चूड़ी, झुमका, लॉकेट, अंगूठी, कान की बाली, चांदी की चूड़ी, कमरबंद और पायजेब हड़प लिए थे। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से मोटर साइकिल को जब्त किया। उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में अपराध पंजीबद्ध किया गया है। वहीँ जेवर खरीदने वाले सुनार मुनुवा सोनी की तलाश की जा रही है। नाबालिग के परिजनों ने जानकारी लगने के बाद इसकी शिकायत बुढ़ार थाना मे दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस द्वारा आरोपी करण उर्फ आदर्श बारी पिता राजू प्रसाद बारी, निवासी वार्ड नंबर 2 बरियान टोला को तत्परता पूर्वक पकड़ लिया। तो उसने सारा राज पुलिस के सामने खोल दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें