सिंहपुर थाना क्षेत्र के ग्राम फतेहपुर में ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। ट्रैक्टर की टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल को जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार ब्रजेन्द्र पिता रामसुफल सिंह 45 वर्ष निवासी भमरहा सिंहपुर शाम करीब 6 बजे अपनी मोटरसाइकिल से शहडोल आ रहा था। इस दौरान फतेहपुर के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में युवक को गंभीर चोट आई। घटना के बाद लोग ने घायल युवक को जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
दो दिन पहले ही सड़क हादसे में एक युवक की हुई थी मौत
जिले के ब्योहारी थाना क्षेत्र के चुंदी नाके के पास सड़क हादसों में एक बाइक चालक की सड़क दुर्घटना में मौत हुई थी। तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से बाइक सवार को ठोकर मारते हुए युवक को कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हुई थी।
हेलमेट होता तो बच जाती दोनों युवकों की जान
जिले में दो दिनों में दो बाइक सवार युवकों की अलग-अलग घटनाओं में मौत हुई है। दोनों बाइक सवार युवक बिना हेलमेट की ही बाइक चला रहे थे। दोनों बाइक सवार यातायात नियम का पालन करते और हेलमेट लगाकर बाइक चलाते तो शायद दोनों युवकों की जान बच सकती थी।