Shahdol News: शहडोल जिले के रिहायशी क्षेत्र में जंगली जानवरों का आना-जाना आम हो गया है। हाथी के बाद अब भालू ने भी दस्तक दे दी है। यहां अमलाई थाना क्षेत्र के ओसीएम में भालू दो दिनों से दिखाई दे रहा है।
जिले के अमलाई थाना क्षेत्र के ओसीएम में भालू की चहलकदमी से इलाके में दहशत का माहौल उतपन्न हो गया है। लोगों का कहना है कि इस क्षेत्र में भालू पिछले दो दिनों से लगातार आ जा रहा है। वहीं कलारी खदान के समीप भालू दिखाई दिया है, जिसके बाद लोगों ने भालू का वीडियो अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है।
विज्ञापन
कुछ दिन पहले हाथी ने दी थी दस्तक
वीडियो अब सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा। कुछ दिनों पहले ही जंगली हाथी से लोग काफी परेशान थे। जंगली हाथी ने रिहायशी क्षेत्र में घुसकर उत्पात मचाया और एक किशोर को कुचलकर मौत के घाट भी सुला दिया था। अब भालू की दहशत से भी लोग काफी डरे हुए हैं।