Shahdol: शहडोल के कोटरी गांव में एक भालू की मौत का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि भालू काफी बुजुर्ग हो गया था और उसे ठीक से कुछ सुनाई नहीं देता था। भालू की मौत की सूचना पर वन अमला मौके पर पहुंचा।
वन परिक्षेत्र जैतपुर के कोटरी गांव में एक भालू की मौत हो गई। वन विभाग के अनुसार भालू काफी वृद्ध था और उसे कान से सुनाई भी देना बंद हो चुका था। सुबह करीब 10 बजे वन परिक्षेत्र से लगे राजस्व ग्राम कोटरी में भालू का शव देखा गया। सूचना पर वन विभाग का अमला वहां पहुंचा।
विज्ञापन
बुजुर्ग हो गया था भालू
रेंजर राहुल सिंह सिकरवार के अनुसार भालू की मौत दो-तीन दिन पहले हो चुकी थी। उसकी मौत का कारण वृद्धावस्था और बीमारी ही सामने आई है। उसके अंग सुरक्षित थे। डीएफओ, तहसीलदार और डॉक्टरों की टीम की मौजूदगी में भालू का अंतिम संस्कार किया गया है। रेंजर के अनुसार उसकी हत्या या शिकार जैसी कोई स्थिति सामने नहीं आई है, लेकिन भी जांच की जा रही है।