फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: बारातियों के साथ मारपीट कर गाड़ी में की तोड़फोड़, केस दर्ज कर पुलिस ने शुरू की जांच

Wed, 03 Jul 2024 05:26 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

बुढ़ार थाना क्षेत्र के ग्राम पकरिया से एक बारात ग्राम अतरिया चौधरी मोहल्ला गई हुईं थी। जहां डीजे बंद करने की बात पर कुछ बारातियों और वधु पक्ष के कुछ लोगों के बीच विवाद हो गया। कुछ ही देर में बात इतनी बढ़ गई कि मारपीट शुरू हो गई।
विज्ञापन
बारातियों की गाड़ी में की गई तोड़फोड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहडोल जिले के अमलाई थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अतरिया में बीते रात्रि एक विवाह समारोह के दौरान कुछ बारातियों के साथ जमकर मारपीट की गई। पीड़ितों द्वारा इसकी शिकायत थाने मे दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बीते रात्रि बुढ़ार थाना क्षेत्र के ग्राम पकरिया से एक बारात ग्राम अतरिया चौधरी मोहल्ला गई हुईं थी। जहां डीजे बंद करने की बात पर कुछ बारातियों और वधु पक्ष के कुछ लोगों के बीच विवाद हो गया। कुछ ही देर में बात इतनी बढ़ गई कि मारपीट शुरू हो गई।

कमलेश चौधरी पिता गणेश चौधरी उम्र 24 साल निवासी ग्राम पकरिया थाना बुढार ने थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि मैं अपने  बड़े पिताजी के लड़के (भाई) गोरे चौधरी की बारात में अजय चौधरी, राकेश चौधरी और यशदीप साकेत के साथ स्वीफ्ट डिजायर क्रमांक एमपी 18 सीए 5705 से ग्राम अतरिया थाना अमलाई गए हुए थे।
विज्ञापन


लड़का पक्ष से शादी में डीजे भी गया था। रात्रि में अंगूठी की रस्म हो रही थी, तभी छोटे चौधरी के घर के सामने, राकेश चौधरी पिता दऊआ चौधरी डीजे को बंद करवा दिया। उसी बात को लेकर विवाद होने के बाद गाली गलौज और मारपीट शुरू हो गई। पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है। इस घटना में कई लोग घायल हुए हैं जिनका उपचार मेडिकल कॉलेज शहडोल में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें