फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol: रात को घर ना आने की वजह पूछना पत्नी को पड़ा भारी, नाराज पति ने किया आग के हवाले; महिला गंभीर

Wed, 21 Aug 2024 12:29 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

MP: रात भर पति घर नहीं पहुंचा तो पत्नी पुरी रात उसका इंतजार करती रही। पति का फोन बंद आ रहा था, जब पति सुबह घर पहुंचा तो पत्नी ने बस इतना पूछ लिया की रात में आप कहां थे, फिर क्या था, पति ने नाराज होकर अपनीा पत्नी के साथ मारपीट कर उसे आग के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
सोहगपुर थाना के बरूका गांव की घटना
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहडोल जिले के सोहागपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बरुका में पत्नी से मारपीट करते हुए पति ने आग लगा दी, जिससे महिला गंभीर रूप से झुलस गई। पीड़िता को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। पीड़िता दीपा बैगा 30 वर्ष ने बताया कि उसका पति जयलाल बैगा मजदूरी का काम करता है।  वह बीती रात घर नहीं आया और न ही इसकी जानकारी दी थी। फोन लगाने पर पति का फोन बंद जा रहा था, सुबह घर आने के बाद पत्नी ने रात में घर न आने की वजह पूछी तो वह आग बबूला हो गया और मारपीट करने लगा।
विज्ञापन


इतना ही नहीं आक्रोशित पति अपने पास रखे माचिस से महिला पर आग लगा दी। जिससे उसके पैर गंभीर रूप से झुलस गए। आग लगते ही महिला अपने बचाव के लिए आस पड़ोस में भागने लगी, तभी वह अपनी मौसी के घर पहुंची और मदद की गुहार लगाने लगी। मौसी का घर पड़ोस में होने की वजह से घर में मौजूद लोगों ने किसी तरीके से महिला के शरीर में लगी आग को बुझाया और गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल शहडोल लाया, जहां उसका उपचार शुरू हो गया है।

सोहागपुर थाना प्रभारी भूपेंद्र मणि पांडे ने बताया कि पति-पत्नी का विवाद हुआ है, जिसमें पति ने पत्नी पर आग लगा दी। पत्नी गंभीर घायल हुई है, जिसे उसके रिश्तेदारों ने अस्पताल में भर्ती करवाया है। अस्पताल की तहरीर आने के बाद पति के विरुद्ध मामला दर्ज किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें