फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमपी: गैस सिलेंडर रिफिलिंग की जांच करने पहुंची खाद्य विभाग की टीम से गाली-गलौज, तीन भाइयों समेत अन्य पर केस

Sat, 19 Sep 2026 04:15 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

शहडोल के गढ़ी में गैस सिलेंडर रिफिलिंग की सूचना पर जांच करने पहुंची खाद्य विभाग की टीम से विवाद और गाली-गलौज का मामला सामने आया। सहायक आपूर्ति अधिकारी की शिकायत पर पुलिस ने तीन भाइयों समेत अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया।

 

विज्ञापन
घटना के दौरान की तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहडोल के सोहागपुर थाना क्षेत्र के गढ़ी में गैस सिलेंडर की रिफिलिंग की सूचना पर जांच करने पहुंची खाद्य विभाग की टीम के साथ गाली-गलौज और शासकीय कार्य में बाधा डालने के मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है। सहायक आपूर्ति अधिकारी प्रदीप कुमार द्विवेदी की शिकायत पर पुलिस ने तीन सगे भाइयों रामजी गुप्ता, सुधीर गुप्ता और कौशलेंद्र गुप्ता समेत अन्य लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज किया है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, खाद्य विभाग की टीम को गढ़ी निवासी रामजी गुप्ता के घर में गैस सिलेंडरों की कथित रिफिलिंग किए जाने की सूचना मिली थी। सूचना पर सहायक आपूर्ति अधिकारी प्रदीप कुमार द्विवेदी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान टीम को घर में 13 से अधिक गैस सिलेंडर और रिफिलिंग में इस्तेमाल होने वाला नोजल मिला।

पढ़ें: परीक्षा नहीं होने से परेशान खरगोन के नर्सिंग छात्र, बोले- अब राहुल गांधी ही आखिरी उम्मीद
विज्ञापन


कार्रवाई का विरोध करने और धमकी देने का आरोप
शिकायत के अनुसार, जांच के दौरान रामजी गुप्ता के भाई और अन्य लोग टीम से विवाद करने लगे। आरोप है कि उन्होंने अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज की और लाठी-डंडे से जान से मारने की धमकी देते हुए शासकीय कार्रवाई में बाधा डाली। इसी दौरान जब्त किए गए सिलेंडरों को भी वहां से हटा दिए जाने का आरोप है।
विज्ञापन


विवाद की सूचना मिलने पर सोहागपुर पुलिस मौके पर पहुंची। सहायक आपूर्ति अधिकारी की शिकायत के आधार पर पुलिस ने रामजी गुप्ता, सुधीर गुप्ता, कौशलेंद्र गुप्ता समेत अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि प्रकरण में आगे जांच की जा रही है और जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी सोहागपुर आर पी रावत ने बताया तीन नामजद एवं अन्य के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा, एवं विवाद कर गाली गलौज करने का मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें