फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: सांप काटने पर झाड़-फूंक करना पड़ा भारी, बच्चे ने तोड़ा दम; परिजनों का रोकर बुरा हाल

Sat, 10 Aug 2024 07:38 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

MP: शहडोल में अंधविश्वास के चक्कर में 5 साल के बच्चे की मौत का मामला सामने आया है। पांच वर्षीय शिवेंद्र को घर में सोते वक्त जहरीले सर्प ने काट लिया, इसके बाद परिवार के लोग उसे गांव के गुनिया के पास लेकर पहुंचे और झाड़ फूंक करते हुऐ काफी समय बर्बाद कर दिया।
विज्ञापन
शहडोल शासकीय अस्पताल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहडोल में अंधविश्वास के चक्कर में 5 साल के बच्चे की मौत का मामला सामने आया है। पांच वर्षीय शिवेंद्र को घर में सोते वक्त जहरीले सर्प ने काट लिया, इसके बाद परिवार के लोग उसे गांव के गुनिया के पास लेकर पहुंचे और झाड़ फूंक करते हुऐ काफी समय बर्बाद कर दिया। जब बच्चा गंभीर हो गया तब उसे अस्पताल परिजन लेकर आए जब तक काफी देर हो चुकी थी।
विज्ञापन


ब्यौहारी थाना क्षेत्र के बराछ गांव में 5 साल के शिवेंद्र पिता अजय कोल को घर में सोते वक्त जहरीले सर्प ने काट लिया। इसके बाद परिजन उसे अस्पताल ले जाने की वजह गांव के गुनिया के पास ले जाकर झाड़ फूंक करने लगे, लेकिन जैसे-जैसे बच्चे के शरीर में सांप का जहर फैल रहा था, वैसे ही बच्चा गंभीर होता जा रहा था, लेकिन परिजनों को तो गुनिया के ऊपर पूरा भरोसा था कि वह उसके बालक को ठीक कर देगा।

इधर, जब तक परिजनों की आंखें खुली और यह समझ पाए कि गुनिया कुछ नहीं कर पाएगा तब काफी देर हो चुकी थी। जानकारी के अनुसार ब्यौहारी थाना क्षेत्र के बराछ गांव निवासी शिवेंद्र पिता अजय कोल घर में सो रहा था, तभी उसे जहरीले सांप ने काट लिया। इसके बाद बच्चा रो रोकर अपनी मां को इसकी जानकारी दी। जानकारी के बाद माता पिता उसे अस्पताल ले जाने की जगह गांव के गुनिया के पास ले गए। बच्चे को सांप ने सुबह 6 बजे काटा था और परिजन उसे सिविल अस्पताल ब्यौहारी शाम 4 बजे ले कर पहुंचे, जहां कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई है। थाना प्रभारी अरूण पांडे ने बताया कि पांच साल के बच्चे को सांप ने काट लिया था, जिसकी मौत हुई है। मामले पर मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें