फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol: कोठिया जंगल में लूट के आरोपी गिरफ्तार, एसपी ने लिया था मामले को संज्ञान; 24 घंटे में मिली सफलता

Wed, 19 Jun 2024 06:20 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

MP: ब्यौहारी थाना क्षेत्र के ग्राम कोठिया के वियावान जंगल में घर लौट रहे दंपति से मारपीट किये जाने के बाद उनसे जेवरात और नगदी की लूट करने वाले 3 आरोपियों को पुलिस अधीक्षक के निर्देश के बाद नवागत थाना प्रभारी ब्योहारी अरुण पाण्डेय एवं उनकी टीम से 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्यौहारी थाना क्षेत्र के ग्राम कोठिया के वियावान जंगल में घर लौट रहे दंपति से मारपीट किये जाने के बाद उनसे जेवरात और नगदी की लूट करने वाले 3 आरोपियों को पुलिस अधीक्षक के निर्देश के बाद नवागत थाना प्रभारी ब्योहारी अरुण पाण्डेय एवं उनकी टीम से 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है। तीनों आरोपियों के कब्जे से 4000 रुपये नगद, पायल एवं मोबाइल की बरामदगी कर ली गई है। लूटकांड में शामिल चौथे आरोपी की तलाश में ब्योहारी पुलिस जुटी हुई है।
विज्ञापन


लूट की इस वारदात को पुलिस अधीक्षक ने गंभीरता पूर्वक लिया और थाना प्रभारी को जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए निर्देश दिए थे, जिसके बाद थाना प्रभारी व उनकी टीम ने अलग-अलग स्थान पर छापामार कार्रवाई कर आरोपियों को पकड़ लिया। थाना प्रभारी अरुण पाण्डेय ने बताया कि ग्राम सलैया थाना बरही जिला कटनी निवासी सुनील चौधरी पिता संतोष चौधरी 24 वर्ष अपनी ससुराल ग्राम रक्शा थाना मानपुर जिला उमरिया आया था।

अपनी पत्नी का इलाज करवाने के लिए वह मोटरसाइकिल से ग्राम छतैनी थाना व्योंहारी गया। जहां से वापस घर आते समय वह जब कोठिया के जंगल के पास पहुंचा तो बाटल से पेड़ की छांव में पानी पीने लगे। इसी दौरान चार आरोपी सभी निवासी ग्राम कोठिया के उनके पास आये और मारपीट कर जेवरात और नगदी के अलावा मोबाइल लूट कर नो-दो ग्यारह हो गये। लूट के शिकार दंपति ब्यौहारी थाना पहुंचे, जहां पर उन्होंने रिपोर्ट दर्ज करवाई।
विज्ञापन


थाना प्रभारी अरुण पाण्डेय ने आगे बताया कि पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक के निर्देशन पर तत्काल कार्रवाई करते 24 घंटे के अंदर आरोपी अरुण सिंह गोड, मुस्कू सिंह एवं सोनू सिंह गोड़ की गिरफ्तारी कर ली गई है। आरोपियों के कब्जे से नगदी, पायल एवं मोबाइल बरामद कर लिया गया है। लूट का एक आरोपी शिब्बू सिंह गोड निवासी ग्राम कोठिया फरार है, जिसकी सरगर्मी के साथ तलाश की जा रही है। उक्त कार्रवाई थाना प्रभारी अरुण पाण्डेय के नेतृत्व में उपनिरीक्षक मोहन पडवार और कपिलकांत तिवारी की भूमिका सराहनीय रही।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें