फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: शहडोल में नहाने के लिए कुएं से पानी भर रहे युवक का पैर फिसला, डूबने से मौत

Fri, 14 Apr 2023 12:44 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

शहडोल में नहाने के लिए कुएं से पानी भरना एक शख्स को महंगा पड़ गया। पानी खींचने के दौरान पैर फिसलने से वह कुएं में गिरा और डूबने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहडोल में नहाने के लिए कुएं से पानी भरते समय अचानक पैर स्लिप होने की वजह से 35 वर्षीय युवक कुएं में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। शुक्रवार को पीएम के लिए शव अस्पताल लाया गया। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जिले के सीधी थाना क्षेत्र में कुएं में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि नहाने के लिए युवक पानी भर रहा था, उसी दौरान पैर फिसल गया और वह कुएं में जा गिरा। कुएं में 10 फीट पानी होने की वजह से वह डूब गया, जब तक मौजूद लोगों ने उसे निकाला तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सहायक उपनिरीक्षक नागेंद्र सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया है कि पानी भरते समय कुएं में गिरने से श्यामलाल पिता रामफल की हादसे में मौत हुई है। मामले की जानकारी लगते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर अस्पताल पीएम कराने के लिए शव लाया गया है। पुलिस ने मामले पर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें