फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहडोल क्राइम: स्कूल जा रही छात्रा को चाकू की नोक पर अगवा कर मंदिर के पीछे ले गया किशोर, छेड़छाड़ और मारपीट की

Fri, 06 Nov 2026 03:39 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

सोहागपुर के क्षीरसागर इलाके में स्कूल जा रही छात्रा को चाकू दिखाकर अगवा करने और छेड़छाड़ व मारपीट का मामला सामने आया है। मंदिर के पीछे छात्रा की चीख सुनकर पुजारी ने हस्तक्षेप किया, जिसके बाद आरोपी भाग गया। छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने किशोर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन
सोहागपुर की घटना।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोहागपुर थाना क्षेत्र के क्षीरसागर इलाके में स्कूल जा रही एक छात्रा को चाकू की नोक पर अगवा कर उसके साथ छेड़छाड़ और मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक किशोर ने रास्ते में छात्रा को रोककर चाकू दिखाया और जान से मारने की धमकी देकर जबरन अपनी मोटरसाइकिल पर बैठा लिया। इसके बाद वह उसे मंदिर के पीछे ले गया, जहां उसके साथ छेड़छाड़ की। छात्रा ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और किसी को घटना की जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी दी।

विज्ञापन


पीड़िता के मुताबिक, वह स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी। इसी दौरान रास्ते में आरोपी किशोर मिल गया। उसने चाकू की नोक पर उसे डराया-धमकाया और जबरन मोटरसाइकिल में बैठाकर मंदिर के पीछे ले गया। वहां आरोपी ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। छात्रा ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई। आरोपी ने धमकाया कि यदि उसने किसी को इस बारे में बताया तो वह उसे जान से खत्म कर देगा।

ये भी पढ़ें-  ड्यूटी से लौटे हेड कॉन्स्टेबल की अचानक हुआ सीने में दर्द, अस्पताल में दम तोड़ा
विज्ञापन


पुजारी ने पहुंचकर किया बीच-बचाव
मंदिर के पीछे से चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर पुजारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने छात्रा को आरोपी के चंगुल से बचाने के लिए बीच-बचाव किया। पुजारी को मौके पर आता देख आरोपी वहां से भाग निकला। इसके बाद पुजारी ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। पीड़िता अपने परिजनों और मंदिर के पुजारी के साथ सोहागपुर थाने पहुंची और पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन


पुलिस ने दर्ज किया मामला
शिकायत के आधार पर सोहागपुर पुलिस ने आरोपी किशोर के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी संजय जायसवाल ने बताया कि छात्रा की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें