फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: तेज रफ्तार रेत से भरे ट्रक ने शिक्षक को कुचला, मौके पर मौत; चालक ट्रक छोड़कर हुआ फरार

Sun, 08 Feb 2026 05:04 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

कोठिया में शनिवार रात तकरीबन 8 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में शासकीय शिक्षक की मौके पर ही मौत हो गई। रेत से भरे तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पार कर रहे शिक्षक को कुचल दिया, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन
ब्यौहारी थाना क्षेत्र की घटना। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहडोल के ब्यौहारी थाना क्षेत्र के मानपुर रोड पर स्थित ग्राम कोठिया में शनिवार रात तकरीबन 8 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में शासकीय शिक्षक की मौके पर ही मौत हो गई। रेत से भरे तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पार कर रहे शिक्षक को कुचल दिया, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। हादसे के बाद चालक ट्रक को घटना स्थल से लगभग एक किलोमीटर दूर खड़ा कर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


मृतक शिक्षक की पहचान अजय सिंह (52 वर्ष) निवासी रामनगर के रूप में हुई है। वे ब्यौहारी विकासखंड के माध्यमिक विद्यालय बसही में पदस्थ थे। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, स्कूल से छुट्टी के बाद शिक्षक अजय सिंह किसी निजी कार्य से ग्राम कोठिया गए हुए थे। इसी दौरान मानपुर मार्ग पर सड़क पार करते समय मानपुर की ओर से ब्यौहारी की तरफ जा रहे रेत से लदे ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि शिक्षक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

घटना के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही ब्यौहारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया। वहीं पुलिस ने घटना स्थल से लगभग एक किलोमीटर दूर खड़े ट्रक को जब्त कर थाना परिसर में खड़ा कराया है। ट्रक में रेत लोड बताई जा रही है।रेत वैध है या अवैध जिसकी जांच की जा रही है। 
विज्ञापन


पढ़ें: महाशिवरात्रि महोत्सव के बीच बाबा महाकाल के दर पर पहुंचीं जैकलीन फर्नांडीज, सफेद परिधान में आईं नजर
विज्ञापन


इस संबंध में थाना प्रभारी जिया उल हक ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। ट्रक को जप्त कर लिया गया है और फरार चालक की तलाश की जा रही है। मामले में मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी गई है। इधर शिक्षक की मौत की खबर से शिक्षा विभाग और क्षेत्र में शोक की लहर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें