फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो दीवार तोड़कर दुकान में अंदर घुसी, हजारों का नुकसान, पुलिस कर रही जांच

Tue, 26 Nov 2024 01:23 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

थाना प्रभारी ने बताया कि वाहन और चालक का पता लगाने के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। हादसे में दुकान और फर्नीचर को हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर खड़े लोग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहडोल जिले में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो दुकान की दीवार तोड़ते हुए अंदर घुस गई, जिससे दुकान में रखा सामान क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद चालक गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने केस दर्ज कर चालक की तलाश  शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, जैतपुर थाना क्षेत्र के रसमोहनी सगरा टोला निवासी राम किशोर मिश्रा का परिवार खाना खाने के बाद घर में सो रहा था। उनका घर दूकान के पीछे स्थित है। इस दौरान देर रात करीब 12:30 बजे अज्ञात वाहन दुकान के अंदर घुस गया। सुबह जब परिवार जागा तो देखा कि दुकान की दीवार और अंदर रखा फर्नीचर टूटा पड़ा था। मौके पर गाड़ी का एक टूटा हुआ हिस्सा मिला। परिवार ने सीसीटीवी फुटेज देखा तो उसमें एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो नजर आई। सूचनाा  पर थाना प्रभारी रामकुमार गायकवाड अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। सीसीटीवी में गाड़ी नजर आई, लेकिन उसका नंबर स्पष्ट नहीं हो सका।

पुलिस ने शुरू की जांच
थाना प्रभारी ने बताया कि वाहन और चालक का पता लगाने के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। जल्द ही वाहन और उसके चालक का पता लगा लिया जाएगा। इस हादसे में दुकान और फर्नीचर को हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। पुलिस ने अज्ञात स्कॉर्पियो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें