फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News:मां की सेवा में आए किसान की कार चोरी, थाने के चक्कर काटने पर भी पुलिस ने नहीं सुनी फरियाद

Tue, 26 Nov 2024 12:58 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

Indore news: खंडवा के किसान संतोष धारसे की इंदौर में कार चोरी हो गई, लेकिन थाने में दो दिन तक चक्कर लगाने के बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। एडिशनल पुलिस कमिश्नर को शिकायत करने पर ही पुलिस ने कार्रवाई शुरू की।

विज्ञापन
Indore News - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खंडवा जिले के खालवा गांव के निवासी किसान संतोष धारसे अपनी वृद्ध मां की आंख के ऑपरेशन के लिए 21 नवंबर को अपनी कार एमपी 09 जेड डी 2094 में इंदौर आए थे। संतोष ने अपनी कार अपने जीजा के घर, जो पालदा स्थित अरिहंत गैस गोदाम के पास है, खड़ी की थी। रात करीब डेढ़ बजे, जब सभी सो रहे थे, दो बदमाश कार चुरा ले गए। सुबह जब संतोष को कार की चोरी का पता चला, तो उन्होंने खुद प्रयास करके आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज में उनकी कार नेमावर रोड स्थित एक वाइन शॉप के पास के कैमरे में बायपास की ओर जाती हुई नजर आई।

इस घटना के बाद संतोष ने 22 नवंबर को आजाद नगर थाने पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज कराने की कोशिश की। लेकिन पुलिस ने उनकी परेशानी को गंभीरता से नहीं लिया और रिपोर्ट दर्ज करने में कोताही बरती। संतोष का कहना है कि उन्होंने आवेदन भी दिया, लेकिन पुलिस ने मामले को टाल दिया और उन्हें केवल आश्वासन देकर वापस भेज दिया। संतोष दो दिनों तक थाने के चक्कर लगाते रहे, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

परेशान होकर संतोष ने अंततः 27 नवंबर को एडिशनल पुलिस कमिश्नर कार्यालय में अपनी शिकायत दर्ज कराई। इस बार उनकी शिकायत को गंभीरता से लिया गया और पुलिस ने कार चोरी की रिपोर्ट दर्ज की। संतोष का कहना है कि यदि पुलिस समय पर कार्रवाई करती, तो शायद उनकी कार जल्द बरामद हो सकती थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें