फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: मेडिकल कॉलेज में प्रवेश दिलाने के नाम पर ठगे 10 लाख, छग से पैसा लेने शहडोल पहुंचा आरोपी गिरफ्तार

Fri, 22 Nov 2024 12:29 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

कोतवाली थाना प्रभारी रावेंद्र तिवारी ने बताया कि आरोपी अजय पांडे पर धोखाधड़ी और अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन
कोतवाली थाना क्षेत्र का मामला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के रहने वाले एक व्यक्ति को शहडोल पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने एक व्यक्ति की बेटी का मेडिकल कॉलेज में एडमिशन करवाने के नाम पर 10 लाख रुपए की ठग लिए थे, इसके बाद भी वह और पैसों की मांग कर रहा था। बकाया पैसा लेने के लिए आरोपी शहडोल पहुंचा तो उसे कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि बाणगंगा कॉलोनी में रहने वाले गंगासागर सिंह की बेटे 2024 में नीट की परीक्षा पास की थी। मेडिकल कॉलेज में एडमिशन के लिए भिलाई के एजेंट अजय पांडेय से 10 लाख में सौदा तय हुआ था। गंगासागर ने एडमिशन के लिए एजेंट को 10 लाख रुपए दे दिए थे, लेकिन मेडिकल कॉलेज में एडमिशन नहीं हो सका। इसके बाद छात्रा का एडमिशन जोधपुर में हो गया। पीड़ित ने जब एजेंट से अपने पैसे वापस करने की बात कही तो उसने जोधपुर में एडमिशन कराने के नाम पर पैसे खर्च होने की बात कही। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। 

एजेंट 8 लाख रुपए अतिरिक्त की मांग कर रहा था। पैसे नहीं देने पर उसने पीड़ित के सोशल मीडिया अकाउंट से धमकी भरा मैसेज भी भेज दिया। इसके बाद पीड़ित ने एजेंट को बकाया पैसे देने के लिए भिलाई से शहडोल बुलाया और उससे पहले ही कोतवाली पुलिस को मामले की जानकारी दे दी। कोतवाली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


कोतवाली थाना प्रभारी रावेंद्र तिवारी ने बताया कि आरोपी अजय पांडे पर धोखाधड़ी और अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है। आरोपी अपना बकाया हुआ पैसा लेने शहडोल आया था। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें