फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: घर के सामने खड़ी जीप में लगी अचानक आग, मची अफरा-तफरी, समय रहते ही बुझाई गई

Sat, 15 Mar 2025 09:20 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

प्रधान आरक्षक सुखेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि वह होली की ड्यूटी बस स्टैंड में कर रहे थे। घटना बस स्टैंड से महज कुछ मीटर की दूरी की है। हो-हल्ला सुनकर प्रधान आरक्षक मौके पर दौड़े और लोगों के साथ आग को बुझाने में लग गए।
विज्ञापन
आग को बुझाते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घर के सामने खड़ी जीप में अचानक आग लग जाने का मामला सामने आया है। घटना शहडोल जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र के बस स्टैंड के समीप शनिवार की शाम घटी है। जीप में लगी आग देख लोगों ने हल्ला करना शुरू कर दिया, जिससे घर में मौजूद लोगों को इसकी जानकारी लगी। हो हल्ला सुनकर आसपास के लोग भी इकट्ठा हो गए। पुलिस और फायर वाहन को मामले की जानकारी दी गई। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। समय रहते ही आग बुझा ली गई, जिससे बड़ी दुर्घटना होने से बच गई।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, ब्यौहारी बस स्टैंड के समीप पीयूष दूबे के घर के सामने उनकी जीप खड़ी हुई थी। दुबे ने बताया कि वह अपनी जीप को होली के पहले घर से सटाकर खड़ी कर रखे थे। नहीं तो उनका वाहन सड़क के किनारे खड़ा रहता है। अचानक शनिवार की शाम उसमें आग लग गई, आग लगने की जानकारी उन्हें पड़ोस के लोगों ने हल्ला कर दी।

यह भी पढ़ें: जीएनटी मार्केट में भीषण आग, महापौर और कई बड़े अधिकारी मौके पर पहुंचे
विज्ञापन


इसके बाद वह अपने घर से बाहर निकले और आस पड़ोस के लोगों की मदद से आग को बुझाने की कोशिश की। आग विकराल रूप में थी, तभी लोगों ने मामले की जानकारी दमकल कर्मियों और पुलिस को दी। जानकारी लगते ही पुलिस व दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और कड़ी मेहनत के बाद आग को बुझाया गया।

यह भी पढ़ें: पुलिसकर्मियों पर प्रकरण दर्ज करने की मांग पर अड़े वकीलों ने किया एमजी रोड पर चक्काजाम
विज्ञापन


हो सकती थी बड़ी घटना
वहीं, स्थानीय लोगों के अनुसार जिस स्थान पर वाहन खड़ा था, वह एक रिहायशी क्षेत्र है और हर घर में गैस सिलेंडर रखे हुए हैं। गनीमत रही कि सही वक्त में आग पर काबू पा लिया गया, नहीं तो कोई बड़ी घटना हो सकती थी। घर से सटकर यह जीप खड़ी हुई थी और अचानक अज्ञात कारणों से उस पर आग लग लगी और घर के लोगों को इसकी जानकारी भी नहीं लग पाई। जब पड़ोस के लोगों ने धुआं निकलते देखा, तब जाकर इसकी जानकारी लगी। घटना देख पड़ोस के लोगों में काफी डर उत्पन्न हो गया था, क्योंकि आसपास घनी आबादी है।



बस स्टैंड में तैनात प्रधान आरक्षक भी पहुंचे थे मौके पर
प्रधान आरक्षक सुखेंद्र त्रिपाठी ब्यौहारी थाने में पदस्थ हैं। उन्होंने बताया कि वह होली की ड्यूटी बस स्टैंड में कर रहे थे। घटना बस स्टैंड से महज कुछ मीटर की दूरी की है। हो हल्ला सुनकर प्रधान आरक्षक मौके पर दौड़ गए और लोगों के साथ आग को बुझाने में लग गए। जब तक दमकल वाहन मौके पर पहुंचा और किसी तरह से आग को बुझा लिया गया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें