फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: सड़क किनारे खड़ी बोलेरो से जा टकराई तेज रफ्तार बाइक, युवक की मौके पर ही मौत

Tue, 11 Mar 2025 02:33 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

पुलिस ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए शव को अस्पताल भेजा गया है। हादसे में मरने वाले युवक की पहचान प्रमोद सिंह पिता राम निहोर निवासी देवरी थाना ब्यौहारी के रूप में हुई है।
विज्ञापन
मौके पर दोनों वाहन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्यौहारी थाना क्षेत्र के पपरेडी गांव में सड़क किनारे खड़ी बोलेरो के पीछे एक तेज रफ्तार बाइक घुस गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई है। तेज आवाज सुनकर बोलेरो मलिक घर से बाहर निकाला। देखा तो उसके वाहन के पीछे एक बाइक जा घुसी थी और बाइक सवार सड़क पर गिरा था। उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। हादसे के बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने अपनी पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार ब्यौहारी थाना क्षेत्र के पपरेडी गांव में दिलीप वैश्य के घर के सामने सड़क किनारे उनकी बोलेरो खड़ी थी। तभी तेज रफ्तार बाइक सवार प्रमोद सिंह देवरी की ओर जा रहा था। बाइक चालक ने तेज रफ्तार बाइक चलाते हुए बोलेरो के पीछे ठोकर मार दी। बाइक की रफ्तार तेज होने से बाइक बोलेरो वाहन के पीछे जा घुसी। टक्कर होते ही युवक सड़क पर गिर पड़ा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। लोगों ने बताया कि बाइक सवार युवक के शरीर और सर में गंभीर चोट पहुंची हैं।

ये भी पढ़ें:
राजधानी के दो स्कूलों और नेशनल फॉरेंसिक लैब को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल के जरिए मिली सूचना
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने बताया कि बाइक की टक्कर बोलेरो से होने की आवाज काफी तेज हुई, जिससे बोलेरो मलिक घर से बाहर निकाला और आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे। देखा गया तो बाइक सवार युवक सड़क पर खून से लथपथ पड़ा हुआ था, उसकी सांसें थम गई थीं। लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने बताया कि शव को अपने कब्जे में लेकर पीएम के लिए रवाना किया गया है, मामले पर जांच जारी है। बाइक सवार युवक प्रमोद सिंह पिता राम निहोर निवासी देवरी थाना ब्यौहारी की इस घटना में मौत हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें