फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol: ब्यौहारी के महुआ टोला और बड़ेरा क्षेत्र में टहल रहा चार हाथियों का दल, कर्मचारी मुनादी कर रहे

Tue, 09 Apr 2024 09:19 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

डीएफओ गौरव चौधरी ने बताया कि विभाग द्वारा हाथियों की मूवमेंट पर नजर रखी जा रही है। प्रयास है कि वे आबादी की ओर न आने पाएं। दिन-रात सर्चिंग पर लगे कर्मचारी मुनादी कर रहे हैं कि जंगल की ओर न जाएं और घरों से न निकलें।
विज्ञापन
हाथियों का झुंड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहडोल में बांधवगढ़ के बफर जोन होते हुए जिले की ब्यौहारी तहसील के खड़ौली गांव तक रविवार को आ धमका हाथियों का दल दूसरे दिन भी इसी क्षेत्र में डटा हुआ है। सोमवार की शाम तक हाथियों की मूवमेंट ब्यौहारी पूर्व के कक्ष क्रमांक 165 अंतर्गत महुआ टोला तथा बड़ेरा के आसपास रही।

विज्ञापन


हाथियों को आबादी के बीच आने से रोकने के लिए वन विभाग द्वारा उनके रास्तों में मिर्ची का धुआं किया जा रहा है। उत्तर वन मंडल के डीएफओ गौरव चौधरी ने बताया कि विभाग द्वारा हाथियों की मूवमेंट पर नजर रखी जा रही है। प्रयास है कि वे आबादी की ओर न आने पाएं। दिन-रात सर्चिंग पर लगे कर्मचारी मुनादी कर रहे हैं कि जंगल की ओर न जाएं और घरों से न निकलें।

बफर जोन से निकले थे 20 हाथी
ब्यौहारी क्षेत्र में हाथियों का दल बांधवगढ़ बफर जोन के पनपथा रेंज की ओर से आया है। डीएफओ के अनुसार बफर जोन से 20 से अधिक हाथियों के क्रास करना देखा गया था। इनमें से चार हाथी ब्यौहारी की ओर बढ़ आए हैं। अब इसकी निगरानी भी की जा रही है कि बाकी बचे हाथी भी इधर न आ जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें