फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: बहन के घर जाने बाइक सवार भाई का आखिरी सफर, सड़क हादसे में मौत, तेज रफ्तार बनी वजह

Sun, 30 Nov 2025 07:04 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

ब्यौहारी बस स्टैंड के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार हरिनाथ साकेत को कुचल दिया, जिससे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वह बहन के घर जा रहे थे। भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में बड़े वाहनों की रफ्तार और पुलिस की लापरवाही पर स्थानीय लोगों ने नाराज़गी जताई। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू की। 
विज्ञापन
ब्यौहारी की घटना।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहन के घर जा रहा भाई सड़क हादसे का शिकार हो गया और उसकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना ब्यौहारी बस स्टैंड के पास हुई है। बीच बाजार में भी बड़े वाहनों की रफ्तार कम होने का नाम नहीं ले रही है और पुलिस भी इस पर कोई कार्रवाई नहीं करती, जिससे आए दिन ऐसे हादसे हो रहे हैं और लोगों की जान जा रही है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार ब्यौहारी बस स्टैंड के पास यह दर्दनाक हादसा हुआ है। पुलिस ने बताया कि उमरिया जिले के इन्दवार थाना क्षेत्र का रहने वाला भाई हरिनाथ साकेत अपनी बाइक में सवार होकर अपनी बहन के घर सीधी जा रहा था। हरिनाथ ने घर से मिठाई भी ली थी कि बहन के घर जाकर उसे देगा। काफी दिनों बाद वह अपने बहन के घर जाने घर से निकला, लेकिन उसे क्या पता था कि उसका यह सफर आखिरी होगा।

ये भी पढ़ें- एकसाथ जी ना सके, तो ट्रेन के सामने कूदे नाबालिग प्रेमी युगल, घटना से ठीक पहले पोस्ट की तस्वीर
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बाइक सवार हरि नाथ साकेत (49) अपनी बाइक से सीधी के लिए जा रहा था, तभी ब्यौहारी बस स्टैंड जब वह पहुंचा तो शहडोल से रीवा की ओर जा रहा एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी बाइक को कुचल दिया। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर घायल हरिनाथ को अस्पताल लाया गया। जहां कुछ देर चले इलाज के बाद उसकी मौत हो गई है।
विज्ञापन


घटना के बाद पुलिस ने ट्रक को जब्त कर अपनी जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों के अनुसार ब्यौहारी बस स्टैंड में यह घटना घटी है। लोगों ने कहा बस स्टैंड में काफी भीड़ भाड़ रहती है। उसके बाबजूद भी बड़े वाहनो की गति में कमी नहीं रहती, बड़े वाहन तेज गति से निकलते हैं। इससे ऐसी घटनाएं होती हैं। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें