फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में 41 किलो गांजा जब्त, प्रयागराज ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार

Sun, 24 May 2026 10:48 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

जीआरपी ने संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के जनरल कोच में कार्रवाई करते हुए 41 किलो 682 ग्राम गांजे के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। आरोपी रायपुर से प्रयागराज गांजा ले जा रहा था। बरामद गांजे की कीमत करीब 4 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
पुलिस घेरे में आरोपी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जीआरपी ने संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में कार्रवाई करते हुए एक युवक को भारी मात्रा में गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 41 किलो 682 ग्राम गांजा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 4 लाख रुपये बताई जा रही है। आरोपी रायपुर से गांजे की खेप लेकर उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जा रहा था।

विज्ञापन


जीआरपी के अनुसार ट्रेनों में मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए इन दिनों विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत बीती रात जीआरपी की टीम संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के जनरल कोच में यात्रियों की जांच कर रही थी। जांच के दौरान पुलिस की नजर एक युवक पर पड़ी, जो अपने साथ दो बड़े बैग लेकर यात्रा कर रहा था। पुलिस टीम को देखते ही युवक घबराने लगा और उसकी गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत हुईं।

ये भी पढ़ें- सीएम के निर्देश पर पेयजल संकट से निपटने की युद्धस्तरीय तैयारी, अधिकारियों की छुट्टियां एक माह तक रद्द
विज्ञापन


संदेह के आधार पर जब पुलिस ने युवक से पूछताछ की और उसके बैगों की तलाशी ली तो दोनों बैगों से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अमन कुमार मिश्रा पिता निर्भयनाथ मिश्रा, उम्र 25 वर्ष, निवासी मयूर बिहार बताया।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी छत्तीसगढ़ के रायपुर से गांजे की खेप लेकर प्रयागराज पहुंचाने जा रहा था। पुलिस को आशंका है कि आरोपी किसी बड़े तस्करी गिरोह से जुड़ा हो सकता है। जीआरपी अब इस बात की जांच कर रही है कि गांजा किस नेटवर्क के जरिए लाया गया था और इसे आगे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था।
विज्ञापन


जीआरपी प्रभारी आरएम झरिया ने बताया कि ट्रेनों में लगातार सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान युवक संदिग्ध अवस्था में मिला, जिसके बैग की तलाशी लेने पर गांजा बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें