फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: बिजली विभाग की लापरवाही से हुई थी 29 साल युवक की मौत, कर्मचारी पर मामला दर्ज

Sun, 30 Jun 2024 02:59 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्हडोल

सार

थाना प्रभारी अरुण पांडे ने बताया कि घटना 22 जून की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो उसमें सामने आया कि बिजली विभाग के कर्मचारी तरुण सिंह की लापरवाही की वजह से युवक की जान गई है। कर्मचारी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।  
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहडोल जिले के ब्यौहारी के पपरेड़ी में बीते दिनों बिजली विभाग की लापरवाही से 29 साल के युवक की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई थी। पुलिस ने जांच कर बिजली विभाग के कर्मचारियों के खिलाफ रविवार को मामला दर्ज किया है। युवक अपने खेत से वापस घर लौट रहा था, इस दौरान वह नीचे झूल रहे 11 हजार केवी की लाइन की चपेट में आया गया, जिससे उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने घटना के बाद बिजली विभाग की लापरवाही बताते हुए प्रदर्शन किया था, ग्रामीणों का कहना था कि पूर्व में गांव के प्रभारी बिजली विभाग के कर्मचारियों को मामले की जानकारी दी थी कि बिजली का तार खेत में नीचे झूल रहा है। इससे कोई बड़ा हादसा न हो जाए इसलिए इसे जल्द सही कराया जाए। बिजली विभाग के कर्मचारियों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया, जिसे पपरेड़ी गांव में रहने राम प्रभु वैश्य की मौत हो गई थी। 

थाना प्रभारी अरुण पांडे ने बताया कि घटना 22 जून की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो उसमें सामने आया कि बिजली विभाग के कर्मचारी तरुण सिंह की लापरवाही की वजह से युवक की जान गई है। इसके बाद बिजली विभाग के कर्मचारी तरुण के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें