फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहडोल: मिट्टी धंसने से 25 वर्षीय युवक की मौत, जेसीबी से निकाला गया शव; परिजनों को पांच हजार की सहायता

Mon, 16 Nov 2026 05:31 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

शहडोल के देवलौंद थाना क्षेत्र के सुखाड़ गांव स्थित नौवघटा घाट में मिट्टी की खोदाई के दौरान मिट्टी धंसने से 25 वर्षीय शनि कोल की दबकर मौत हो गई। जेसीबी की मदद से युवक को बाहर निकाला गया। कलेक्टर पार्थ जायसवाल ने परिजनों को तत्काल पांच हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी। 
विज्ञापन
मौके पर मौजूद लोग।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवलौंद थाना क्षेत्र के सुखाड़ गांव स्थित नौवघटा घाट में मिट्टी की खोदाई के दौरान बड़ा हादसा हो गया। मिट्टी धंसने से नीचे दबकर 25 वर्षीय युवक शनि पिता शेखा कोल की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में मातम पसर गया। हादसे के समय मौके पर अन्य लोग भी मौजूद थे। मिट्टी अचानक धंसने लगी तो वहां मौजूद लोग किसी तरह बाहर निकल आए, लेकिन शनि कोल मिट्टी के नीचे दब गया। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

विज्ञापन


जानकारी मिलते ही देवलौंद थाना प्रभारी सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा। युवक को बाहर निकालने के लिए जेसीबी की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाया गया। काफी मशक्कत के बाद उसे मिट्टी से बाहर निकाला गया। मौके पर डॉक्टरों की टीम भी पहुंची, लेकिन तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। हादसे की खबर मिलते ही गांव के लोग घटनास्थल पर जुट गए। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

ये भी पढ़ें- छठ पर बुझ गया चिराग: पटना एक्सप्रेस में चार वर्षीय मासूम की मौत, जीआरपी ने गांव भिजवाया शव
विज्ञापन


कलेक्टर ने लिया संज्ञान, परिजनों को दी आर्थिक सहायता
घटना में युवक की मौत की जानकारी मिलते ही कलेक्टर पार्थ जायसवाल ने तत्काल संज्ञान लिया और संबंधित अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर दुर्घटना का जायजा लेने के निर्देश दिए। कलेक्टर के निर्देश पर अधिकारियों की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और हादसे की परिस्थितियों की जानकारी ली।
विज्ञापन


पुलिस ने फिलहाल मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि हादसे के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर ने मृतक के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए तत्काल 5 हजार रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई है। साथ ही निर्देश दिए हैं कि शासन के नियमानुसार पात्रता के आधार पर परिवार को आगे की सहायता राशि भी शीघ्र उपलब्ध कराई जाए। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें