फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: करंट लगने से 13 वर्षीय बालक की मौत, मामला झींक बिजुरी चौकी एरिया का

Mon, 01 Jul 2024 04:39 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

Shahdol: शहडोल के झींक बिजुरी क्षेत्र के ग्राम खम्हरिया के सामुदायिक भवन की छत के ऊपर करंट लगने की वजह से एक 13 वर्षीय बालक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहडोल के झींक बिजुरी क्षेत्र के ग्राम खम्हरिया के सामुदायिक भवन की छत के ऊपर करंट लगने की वजह से एक 13 वर्षीय बालक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार देवशरण सिंह गोड घर के पास स्थित सामुदायिक भवन की छत में चढ़ गया। छत के ऊपर 11 हज़ार केवी विद्युत की तार थी, जिसे देवशरण ने छू लिया। परिणाम स्वरूप तेज धमाका के साथ आवाज आई और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि देवशरण सिंह गोड की मानसिक स्थिति कुछ ठीक नहीं थी। जिसके कारण ही वह बिना किसी परिजन के सामुदायिक भवन की छत में चढ़ गया था और यह घटना घटित हो गई। ग्रामीणों की सूचना के आधार पर झींक बिजुरी चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची। शव का पोस्टमार्टम करवाये जाने की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। पुलिस विवेचना में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें