फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: घर के बाहर बर्तन धो रही महिला को ट्रैक्टर ने कुचला, मौके पर मौत

Sun, 21 Jan 2024 05:21 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, शहडोल

सार

शहडोल में ट्रैक्टर ने एक महिला को रौंद दिया। महिला की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने ट्रैक्टर जब्त कर लिया है, चालक की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहडोल जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र छातैनी गांव में दर्दनाक हादसा हो गया। घर के बाहर महिला बर्तन धो रही थी तभी तेज रफ्तार ट्रैक्टर वहां से गुजरा और महिला को कुचलते हुए निकल गया। महिला की मौके पर मौत हो गई है। घटना के बाद ट्रैक्टर छोड़ कर चालक मौके से फरार हो गया। 
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने ट्रैक्टर को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने बताया कि महिला के शव को पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया है। ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक महिला ददन बाई पति हीरालाल (48) निवासी छातैनी अपने घर के बाहर रोज की तरह बर्तन धो रही थी, तभी तेज रफ्तार ट्रैक्टर वहां से गुजरा और महिला को कुचल दिया। मौजूद आसपास लोग घटना के बाद दौड़ पड़े, तभी ट्रैक्टर छोड़कर चालक फरार हो गया। पुलिस ने सूचना के बाद मौके पर पहुंचकर ट्रैक्टर को अपने कब्जे में लिया और चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि चालक की तलाश की जा रही है। दर्दनाक हादसे के बाद गांव में मातम सा छा गया है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें