फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहडोल: शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण, अश्लील वीडियो से करता रहा ब्लैकमेल; आरोपी गिरफ्तार

Fri, 30 Oct 2026 04:14 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

शहडोल के बुढ़ार क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने और अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल करने के आरोप में पुलिस ने कनिष्क सिंह उर्फ छोटू को गिरफ्तार किया है। युवती ने गर्भपात कराने और परिवार को धमकाने के आरोप भी लगाए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
युवती से दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, प्रेम संबंध और शादी के वादे के बाद युवती का शारीरिक शोषण करने के आरोप में बुढ़ार पुलिस ने केशवाही क्षेत्र के युवक कनिष्क सिंह उर्फ छोटू को गिरफ्तार किया है। 23 वर्षीय युवती ने आरोपी पर शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाने, अश्लील वीडियो तैयार कर ब्लैकमेल करने और शादी से इनकार करने के आरोप लगाए हैं। युवती ने शिकायत में तीन बार गर्भवती होने और गर्भपात कराए जाने का भी दावा किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, युवती ने 12 अक्टूबर 2026 को शहडोल महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 69 के तहत जीरो एफआईआर दर्ज की गई थी। घटनास्थल और क्षेत्राधिकार के आधार पर मामला बुढ़ार पुलिस को सौंपा गया। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू करते हुए आरोपी की तलाश की और उसे गिरफ्तार कर लिया।

इंस्टाग्राम से शुरू हुई थी पहचान
युवती की शिकायत के मुताबिक, वर्ष 2023 में इंस्टाग्राम के जरिए उसकी पहचान केशवाही निवासी कनिष्क सिंह से हुई थी। जनवरी 2024 से दोनों के बीच बातचीत और प्रेम संबंध शुरू हुए। युवती का आरोप है कि आरोपी ने उससे शादी करने का भरोसा दिलाया था। इसी भरोसे पर वह उसके करीब आई। शिकायत में 29 अक्टूबर 2024 को ग्राम कुम्हारी में एक खाली बाड़े में ले जाकर शादी का वादा करते हुए शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया गया है। युवती का कहना है कि इसके बाद भी आरोपी शादी का भरोसा देकर उसका शारीरिक शोषण करता रहा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- मध्यप्रदेश:  मंत्री नागर सिंह चौहान पर आरोप लगाने वाली रश्मि भाटिया का यू-टर्न, वीडियो जारी कर दी सफाई

तीन बार गर्भवती होने का दावा
शिकायत में युवती ने आरोप लगाया है कि इस दौरान वह तीन बार गर्भवती हुई। आरोपी उसे गर्भपात की गोलियां देता था और शादी के बाद बच्चा करने की बात कहता था। एक बार गर्भ अधिक समय का होने पर डॉक्टर के पास ले जाने और गर्भपात कराने का भी दावा किया गया है। इन आरोपों की पुष्टि संबंधित चिकित्सकीय दस्तावेजों और जांच से होना बाकी है।

अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी
युवती ने आरोप लगाया कि आरोपी ने शारीरिक संबंधों के दौरान उसके अश्लील वीडियो बना लिए थे। बाद में इन्हें सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर दबाव बनाया जाता था। युवती का दावा है कि आरोपी ने उसके नाम से फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बनाकर वीडियो भी प्रसारित किए। उसने मोबाइल चैट, फोटो और वीडियो जैसे डिजिटल साक्ष्य होने की बात कही है।

परिवार को धमकाने का भी आरोप
युवती के मुताबिक, जब उसके परिवार ने दूसरी जगह शादी तय करने की कोशिश की तो आरोपी ने कथित तौर पर अश्लील वीडियो रिश्ते से जुड़े लोगों तक पहुंचा दिए, जिससे शादी टूट गई। युवती ने आरोपी और उसके परिजनों पर उसे तथा उसकी बहनों को जान से मारने की धमकी देने के आरोप भी लगाए हैं। शिकायत में परिवार को गोली मारने की धमकी दिए जाने का भी उल्लेख है।
विज्ञापन


न्यायालय में पेश किया जाएगा आरोपी
बुढ़ार थाना प्रभारी खेम सिंह पेंद्रो ने बताया कि केशवाही चौकी क्षेत्र की युवती की शिकायत पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के मामले में अपराध दर्ज किया गया था। मामले के आरोपी कनिष्क सिंह उर्फ छोटू को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस मामले से जुड़े अन्य आरोपों और उपलब्ध साक्ष्यों की जांच कर रही है। मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक दीवान ने भी विस्तृत जानकारी दी और कहा मामला में आरोपी की गिरफ्तारी कर ली गई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें