फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol: तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, युवक ने मौके पर तोड़ा दम, हेलमेट होता तो बच सकती थी जान

Thu, 27 Jul 2023 11:53 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

शहडोल में रफ्तार ने फिर एक युवक की जान ले ली। बाइक सवार युवक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया, जिससे उसके मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन
बाइक सवार युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहडोल में सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। उसकी तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। उसने हेलमेट नहीं पहना था। हेलमेट होता तो शायद उसकी जान बच जाती। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शहडोल जिले के केशवाही क्षेत्र अंतर्गत सिंधली गांव का रहने वाला युवक रोहित पिता रामगोपाल तिवारी (32) अपनी मोटरसाइकिल से घर से बाजार जाने के लिए निकला था। युवक घर से कुछ दूर पहुंचा ही था कि बाइक अनियंत्रित हो गई और तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकरा गई। इसमें रोहित तिवारी की मौके पर ही मौत हो गई। युवक रोहित बिना हेलमेट के ही बाइक चला रहा था। युवक अगर हेलमेट लगाकर बाइक चला रहा होता तो शायद युवक की जान बच सकती थी। 

चौकी प्रभारी केशवाही ने बताया कि घटना की खबर लगते ही मौके पर टीम पहुंची थी। युवक की बाइक तेज रफ्तार में थी, जिसकी वजह से युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है। शव को पीएम के लिए अस्पताल में रखवाया गया है। शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम होगा। 
विज्ञापन


7 जुलाई से 7 सितंबर तक चलाया जा रहा विशेष अभियान
बता दें कि प्रदेश भर में यातायात नियम का पालन करने के लिए जिलेभर की पुलिस अभियान चला रही है, लेकिन इसका असर होता नहीं दिखाई दे रहा है। यातायात डीएसपी मुकेश दीक्षित ने बताया कि लगातार जिले भर के थाने चौकी एवं यातायात पुलिस यातायात नियम का पालन कराने के लिए वाहन चालकों को समझाइश के साथ-साथ चालानी कार्यवाही भी कर रही है. लेकिन लोग लापरवाही बरत रहे हैं। जिसकी वजह से घटनाएं बढ़ रही हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें