फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol: कटकोना बांध के किनारे मिला लापता युवक का शव, हत्या की आशंका, पंद्रह दिन पहले ही हुई थी शादी

Fri, 19 May 2023 04:48 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सार

 तीन दिन पहले लापता हुए युवक का शव कटकोना में बांध के किनारे मिला है। उसके सिर पर वार के निशान हैं। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के शहडोल जिले के बुढ़ार थाना क्षेत्र में युवक की हत्या का मामला सामने आया है। युवक का शव कटकोना बांध के किनारे मिला है। युवक तीन दिन से लापता था। पंद्रह दिन पहले ही युवक की शादी हुई थी। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश जारी है। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक तीन दिन पहले लापता हुए युवक का शव कटकोना में बांध के किनारे मिला है। मृतक रेखमलाल बैगा (22) तीन दिन से घर से लापता था। जिसका शव कटकोना बांध के किनारे संदिग्ध अवस्था में पाया गया है।

 

थाना प्रभारी ने बताया कि युवक के सिर पर गंभीर चोट के निशान हैं। अज्ञात बदमाश ने उसके सिर में किसी वजनी चीज से हमला किया है, जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई है। शव देख कर घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने बुढ़ार पुलिस को दी। पुलिस घटना स्थल पहुंचकर शव पंचनामा तैयार कर अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


15 दिन पहले हुई थी शादी
जानकारी के अनुसार मृतक रेखम लाल बैगा की शादी 2 मई 2023 को हुई थी। 15 मई को घर से बिना बताए वह निकल गया। इसके देर रात तक घर वापस नहीं आने से परिजनों ने आसपास व रिश्तेदारों में पतासाजी की, लेकिन कोई पता नहीं लगा। वहीं दोपहर सूचना मिली कि उसका शव कटकोना बांध के पास पड़ा हुआ है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें