फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पबजी गेम खेल की दोस्ती, फिर किया बच्ची से सामूहिक बलात्कार, तीन आरोपी गिरफ्तार

Thu, 15 Oct 2020 02:05 PM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
Sexual harassment - फोटो : For Representation Only
विज्ञापन

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में 12 साल की एक बच्ची के साथ कथित रूप से बार-बार सामूहिक बलात्कार करने का मामला सामने आया है। इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन


अशोका गार्डन पुलिस थाने के प्रभारी आलोक श्रीवास्तव ने बृहस्पतिवार को बताया कि 12 साल की बच्ची से सामूहिक बलात्कार के मामले में तीन आरोपियों को बुधवार रात को गिरफ्तार किया गया।



उन्होंने कहा कि बच्ची के परिजन की शिकायत के अनुसार तीनों आरोपियों ने इस बच्ची से ऑनलाइन गेम पबजी के दौरान दोस्ती करके उसे बहला फुसलाकर शहर के गौतम नगर पुलिस थाना इलाके में ले जाकर इस साल सितंबर माह में सामूहिक बलात्कार किया और इसका वीडियो भी बना लिया।
विज्ञापन


श्रीवास्तव ने बताया कि इसके बाद आरोपी बच्ची को इस वीडियो को सोशल मीडिया में डालने की धमकी देकर ब्लैकमेल करते रहे तथा उसके साथ कई बार सामूहिक बलात्कार किया।

उन्होंने कहा कि बुधवार को बच्ची की मां को शंका हुई तो पूछताछ में बच्ची ने अपनी मां को पूरी बात बता दी, जिसके बाद उन्होंने अशोका गार्डन पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन


श्रीवास्तव ने बताया कि इस मामले में तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें