फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमपीः सेक्स रैकेट में पकड़ा गया भाजपा नेता का पुत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
मध्यप्रदेश के ओरछा में पुलिस ने एक ऐसे सेक्स रैकेट का खुलासा किया है जो दिल्ली से लड़कियां लाकर यहां सप्लाई करता था। पुलिस ने मामले में एक भाजपा नेता के बेटे समेत चार लड़के और तीन लड़कियों को पकड़ा है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पुलिस को लगातार इस बात की शिकायत मिल रही थी कि मध्यप्रदेश के ओरछा के सेक्स रैकेट चलाया जा रहा है। जिसके लिए बाहर से लड़कियों की सप्लाई की जाती है।

प्राकृतिक रूप से काफी खूबसूरत होने के कारण ओरछा एक पर्यटन स्थल है। यहां काफी दूर दूर से लोग घूमने के लिए आते हैं। ऐसे में सेक्स रैकेट चलाने वालों का टारगेट यहां आने वाले पर्यटक भी होते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन

दिल्‍ली से लाई जाती थी लड़कियां

पुलिस के अनुसार सोमवार को भी उन्हें इस बात की शिकायत मिली थी कि ओरछा के एक होटल में सेक्स रैकेट चल रहा है। सूचना पर पुलिस ने होटल टेम्पल व्यू में छापा मारा तो यहां हड़कंप मच गया।

होटल के अलग अलग कमरों से निकलकर लड़के लड़की बाहर भागने लगे। पुलिस ने अलग अलग कमरों से चार लड़कों को हिरासत में ले लिया। उनके साथ तीन लड़कियां भी पकड़ी गई।

पकड़े गए सभी आरोपियों से पूछताछ हुई तो पता चला कि सेक्स रैकेट के लिए लड़कियां दिल्‍ली से मंगाई जाती थी। जिन्हें यहां आने वाले लोगों को परोसा जाता था। पुलिस ने सेक्स रैकेट चलाने के अरोप में भाजपा नेता के बेटे को गिरफ्तार किया है।

हालांकि बताया ये भी जा रहा है कि भाजपा नेता के पुत्र का अक्सर यहां आना जाना लगा रहता था। वहीं पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की तैयारी कर ली है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें