भोपाल में छात्रा से गैंगरेप के मामले में बड़ी लापरवाही उजागर हुई है। मेडिकल रिपोर्ट में गैंगरेप होने की पुष्टि नहीं की गई है। इसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है।
दरअसल सुल्तानिया लेडी अस्पताल में गैंगरेप पीड़िता की मेडिकल जांच हुई थी। अस्पताल ने अपनी रिपोर्ट में लिखा था कि छात्रा ने आरोपियों के साथ आपसी सहमति से यौन संबंध बनाए थे। लेकिन जब मामला सुर्खियों में आ गया तब जाकर अस्पताल प्रशासन ने अपनी रिपोर्ट में सुधार किया।
It was a mistake by a newcomer and now report has been rectified and issued again:Dr.Karan Peepre,Sultania Lady Hospital on medical report says Bhopal gangrape victim indulged in consensual sex with culprits #MadhyaPradesh pic.twitter.com/cyvFhd95q9
— ANI (@ANI) November 9, 2017
अस्पताल के डॉ. करन पीपरे के मुताबिक रिपोर्ट एक नए डॉक्टर ने बनाई थी और उसने लिखने में गलती की थी। अब रिपोर्ट में सुधार कर इसे दोबारा जारी किया जा रहा है।