फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर अंजान लड़की दोस्त बनी और फिर जो हुआ उसने होश उड़ा दिए

Fri, 10 Nov 2017 10:48 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
विज्ञापन
साइबर क्राइम
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर आप जिन्हें नहीं जानते हैं क्या उनसे दोस्ती करने में कोई नुकसान है? इस सवाल पर 25 साल की एक युवती ने कभी गंभीरता से नहीं सोचा। लेकिन उसके साथ जो हुआ उसके बारे में उसने सपने में भी नहीं सोचा होगा। 
विज्ञापन


मध्यप्रदेश में जबलपुर के रांझी में रहने वाली 25 साल की युवती को सोशल मीडिया फेसबुक पर एक अंजान युवती का फ्रेंडशिप रिक्वेस्ट एक्सेप्ट करना बहुत महंगा पड़ गया। फेसबुक पर उस अंजान 'दोस्त' उसके फेसबुक एकाउंट पर उसकी तस्वीरों में उसे कॉलगर्ल बताते हुए मैसेज पोस्ट करने लगा। 

जब युवती के रिश्तेदारों और परिचितों ने उसकी फेसबुक अकाउंट पर गंदी तस्वीरें होने की जानकारी दी तो उसके होश उड़ गए। जिसके बाद युवती ने रांझी पुलिस से इसकी शिकायत की। 
विज्ञापन

कॉलगर्ल के नाम से तैयार कर दी फेक आईडी

साइबर क्राइम
युवती कि शिकायत पर पुलिस ने फेसबुक पर आरोपी आईडी वाले के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।  पुलिस के मुताबिक निजी कंपनी में नौकरी करने वाली एक युवती को फेसबुक मैसेंजर पर पूजा नाम की आईडी से एक मैसेस मिला।

उस अंजान फेसबुक आईडी में किसी की तस्वीर नहीं थी और ना ही कोई फोन नंबर था। पीड़ित युवती ने बिना सोचे समझे पूजा नाम के उस आईडी का फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार कर लिया। 

आरोपी ने युवती की तस्वीरें डाउनलोड करके फेसबुक पर उसकी कॉलगर्ल के नाम से फेक आईडी तैयार कर दी। इतना ही नहीं आरोपी ने युवती के होमपेज से अपलोड की गई तस्वीरों को ट्रिक फोटोग्रॉफी के जरिए अश्लील अंदाज में पेश कर उन्हें वायरल करा दिया। 
विज्ञापन

युवती के पास आने लगे अश्लील कॉल

साइबर क्राइम
अगले ही दिन उसके रिश्तेदारों ने फोन करके बताया कि फेसबुक पर उसकी तस्वीरों के साथ दूसरे नाम से उसे कॉर्ल गर्ल बताया जा रहा है। उस युवती को देश भर से फोन आने लगे और उससे आपत्तिजनक बातें की जाने लगी। फोन करने वाले सभी लोगों ने उसे फेसबुक से उसका फोन नंबर मिलने की बात बताई। 

पुलिस के मुताबिक युवती की शिकायत पर छेड़छाड़ और आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है और साइबर अपराध शाखा से जांच कराई जा रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें